उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

बसपा और माकपा ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर की चिन्ता व्यक्त।

देहरादून : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने राज्य में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर गहरी चिन्ता व्यक्त की तथा इसके लिऐ बिगड़ती कानून व्यवस्था के सीधेतौर पर जिम्मेदार ठहराया है, बीते एक महीने पहले हरिद्वार, रूद्रपुर, आईएसबीटी देहरादून, फिर से हरिद्वार युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था की पोल पट्टी खोलकर रख दी ।

गत माह रणबीर सिंह के साथ पुलिस बर्बर पिटाई तथा उसके बाद न्यायिक हिरासत में उसकी मृत्यु ,बीते दिनों रूड़की में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस की‌ भूमिका ने साबित कर दिया उत्तराखण्ड पुलिस की कानून व्यवस्था के पालन न केवल लापरवाही कर रही बल्कि आम आदमी को झूठे मुकदमों में फंसाकर बर्बर अत्याचार करने पर उतारू है।

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आयेदिन आन्दोलन हो रहे हैं किन्तु पुलिस व सरकार कानून व्यवस्था को ठीक नहीं कर पा रही है तथा अपराधियों को नियन्त्रण नहीं कर पा रही है ।

दोनों पार्टियों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था बढ़ते ‌अपराधों पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button