उत्तर प्रदेश

छोटे लघु उद्योगों से मजदूरों को मिलेगा रोजगार : एम आर पाशा।

रिपोटर: नसीम अहमद

स्योहारा : बृहस्पतिवार को नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर गांव बुढ़नपुर में आशियाना डिटर्जेंट पाउडर मिनी फैक्ट्री का शुभारंभ राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा,दुग्ध उत्पादक सहकारी मुरादाबाद के उपसभापति कमल कुमार,किसान सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार ढाका,सिंचाई विभाग संघ बिजनौर के अध्यक्ष शूरवीर सिंह, समाचार निर्देश के जिला प्रभारी नसीम अहमद व अन्य गांव के गणमान्य लोगों ने फीता काटकर मिनी फैक्ट्री का फीता काटकर शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा कि छोटे लघु उद्योगों से मजदूरों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे ही मिनी फैक्ट्री और भी लग जाए तो मजदूरों को रोजगार मिलेगा और उन्होंने घरों का पालन पोषण करने में कोई भी कठिनाई नहीं आएगी।

दुग्ध उत्पादक सहकारी मुरादाबाद उपसभापति कमल कुमार ने कहा कि आशियाना डिटर्जेंट पाउडर मिनी फैक्ट्री गांव में खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार मिलेगा। कृष्ण कुमार ढाका व शूरवीर सिंह ने भी ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों के रोजगार की बात कही। और इसे बहुत अच्छी पहल बताया।

इस मौके पर एम आर पाशा,कमल कुमार,कृष्ण कुमार ढाका,शूरवीर सिंह,समाचार निर्देश के जिला प्रभारी नसीम अहमद,डॉक्टर नसीम,फरियाद मलिक,डॉ शमीम,असगर अली,मास्टर सलीम अख्तर,इकबाल उस्मानी,तस्लीम अहमद,इमरान मलिक, सत्येंद्र फोटोग्राफर आदि मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button