
देहरादून : आकाश गौड़ पुत्र स्व0 देवराज गौड़ द्वारा थाना राजपुर में तहरीर प्रस्तुत की गई कि 20-21 अगस्त की रात्रि गौरव चौहान व कुंवरपाल के द्वारा चमकते हुए हवा में फायर किया गया। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में तत्काल अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 241/2023 धारा 506 भारतीय दंड संहिता व 25 /30 आयुध अधिनियम बनाम गौरव चौहान आदि पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में थाना राजपुर पुलिस द्वारा घटना में सलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, व उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद किए गए।
नाम पता अभियुक्तगण गौरव चौहान पुत्र अनिल कुमार निवासी शिप्रा विहार राजपुरकुं, वरपाल सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी ईस्ट पटेलनगर देहरादून।


