
देहरादून : स्वच्छ परिवेश फाउंडेशन के संस्थापक उर्मिला पडियार द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दून यूनिवर्सिटी रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत इस अवसर पर उन्होंने सिल्वर ओक का पौधा लगाया , इसके अलावा विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे नेम जामुन आम आदमी के पौधे लगाए गए।
उर्मिला पडियार द्वारा इस अवसर पर देश की जनता से भी आह्वान किया कि इस पावन कार्य में सहभागी बने विशेष कर जो हमारी नई पीढ़ी है वह इसमें बढ़ चढ़कर भाग लें, पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में मदद करें और प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें और इस पावन कार्य में सभी सहभागी बने और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें।
यह अभियान मात्र सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के सचिव रविंद्र सिंह, प्रमोद शुक्ला, प्रियांशी, पडियार, कुसुम रावत, साक्षी, नेहा, नैंसी, गीतांजलि, माहिती, दीपिका, सुप्रिया, अंजलि, बबीता ,कशिश, प्रिंस, अकूल आदि सम्मिलित हुए।


