उत्तराखंडगढ़वालदेहरादूनहरियाणा

सुनील ध्यानी को कार्यालय प्रभारी तो प्रताप सिंह कुंवर को कोषाध्यक्ष नियुक्ति किया गया।

उत्तराखंड क्रांति दल क़े नव निर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष पूरणसिंह कठैत द्वारा आज केंद्रीय कार्यकारिणी क़े गठन क़े तहत पहली नियुक्ति सुनील ध्यानी को दल का केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तथा प्रताप सिंह कुंवर को केंद्रीय कोषाध्यक्ष क़े पद पर नियुक्ति प्रदान की हैं। शेष कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यों तथा अन्य पदों का मनोनयन 15 अक्टूबर 2023 क़े बाद किया जायेगा। इससे पूर्व दल क़े समस्त जिलाध्यक्ष अपने अपने जनपदों से विधानसभावार केंद्रीय कार्यकारिणी में नामित/शामिल करने क़े लिए केंद्रीय कार्यालय को दिनांक 10-10-2023 तक भेजेंगे। तत्पश्चात केंद्रीय अध्यक्ष कठैत कार्यकारिणी की आगे की प्रक्रिया बढ़ाएंगे। कठैत का स्पष्ट मानना हैं कि केंद्रीय कार्यकारिणी में ब्लाक स्तर तक पदाधिकारी शामिल रहे, जिससे संगठन की मजबूती क़े लिए आसानी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button