उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

देहरादून : राजधानी देहरादून के दीनदयाल पार्क में आज सीपीआई ‌सीपीआई (एम) तथा सीपीआईएमएल द्वारा संयुक्त रूप से धरना दिया ।धरने कै बाद जिलाधिकारी देहरादून कै माध्यम सै राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया, इस अवसर पर वक्ताओं ने केरल सरकार द्वारा राज्य सरकारों के अधिकारों के लिये मुख्यमंत्री केरल सरकार के नेतृत्व में दिल्ली में दिए जा रहे धरने का समर्थन किया है ।

वक्ताओं नै कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार जबसे आयी है विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने कै लिऐ तरह तरह से हथकण्डै अपना रही है तथा विपक्षी सरकारों की आर्थिक नाकेबन्दी कर रही है साथ ही गैरजनतान्त्रिक तथा गैरसंवैधानिक तौर तरीके अपना रही है, वक्ताओं नै कहा है कि यही मोदी सरकार अपने राजनैतिक विरोधियों कै खिलाफ ईडी तथा सीबीआई आदि संस्थाओं दुरूपयोग कर रही है ।

धरने की मुख्य मांगे :-

1- केंद्र सरकार को राज्यों को उनके करों और संसाधनों के उचित हिस्से से वंचित नहीं करना चाहिए।

2-केंद्र को राज्य सरकारों द्वारा मनमाने ढंग से उधार लेने की सीमा तय करने पर रोक लगानी चाहिए।

3- केंद्र सरकार को राज्य सूची के विषयों में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं का उपयोग नहीं करना चाहिए।

4- केंद्र सरकार को विपक्ष द्वारा संचालित राज्य सरकारों के नेताओं को निशाना बनाने और परेशान करने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का इस्तेमाल बंद करना चाहिए ।

5- राज्यपालों को राज्य सरकार के मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए अपनी संवैधानिक स्थिति का दुरुपयोग करने से रोकें।

6- राज्यपालों को कुलाधिपति के पद का उपयोग राज्य विश्वविद्यालयों के संचालन में हस्तक्षेप करने के लिए नहीं करना चाहिए ।

7- राज्यपालों को राज्य विधानसभा द्वारा पारित कानूनों को दबाकर नहीं बैठना चाहिए और उन्हें बिना किसी देरी के मंजूरी देनी चाहिए।

संचालन जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित नै किया ।

धरने के अन्त में सीपीआईएम नैता सैफुल्लाह अंसारी कै आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनके सम्मान में पार्टी झण्डा झुकाया ।

इस दौरान धरने में प्रमुख लोगों में सीपीआईएम ‌कै राज्य सचिव राजेन्द्र नेगी ,सीपीआईएमएल राज्य सचिव इन्द्रैश मैखुरी ,सीपीआई नेता अशोक शर्मा ,सपा कै राष्ट्रीय सचिव डा एस एन सचान ,सीपीएम नेता सुरेन्द्र सिंह सजवाण , पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली , सीपीआई नेता डी एन लखेड़ा ,सीपीआईएम सचिव मण्डल कै कमरूद्दीन , लैखराज ,माला गुरूंग‌ ,कृष्ण गुनियाल ,देहरादून सचिव अनन्त आकाश ,पत्रकार त्रिलोचन भट्ट ,पीएसएम के विजय भट्ट बीजीवीएस के इन्दैश नौटियाल ,जनसंवाद कै सतीश धौलाखण्डी ,पीपुल्स फोरम कै जयकृत कण्डवाल ,इफ्टा के वी के डोभाल ,कर्मचारी नैता सुरेन्द्र रावत , एस एस नेगी ,दिनेश नौटियाल ,एस एफ आई के अध्यक्ष नितिन मलैठा ,शैलेन्द्र ,किसान सभा कै पुरूषोत्तम बडोनी , सुधा देवली , बस्तीलाल ,जब्बर सिंह नैगी ,अमर बहादुर ,ब्रह्मा नन्द कोठारी ,शिशुपाल नेगी ,सीआईटीयू कै मनमोहन सिंह ,ताजवरसिंह रावत ,मामचन्द, रविन्द्र नौडियाल ,अर्जुन रावत राजेन्द्र शर्मा ,कमलेश खन्तवाल ,अनिल कुमार ,एन एस पंवार आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button