
देहरादून : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी जोतसिंह घनसोला के समर्थन में पार्टी की रायपुर विधानसभा क्षेत्र चुनाव संचालन की बैठक यहाँ वाणीविहार अधोईवाला में दिनेश नौटियाल की अध्यक्षता में वाणीविहार में सम्पन्न हुई ।
बैठक में इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी जोतसिंह घनसोला को विजयी बनाने की अपील की गई ।बैठक में जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित ,देहरादून सचिव अनन्त आकाश ,सीआईटीयू जिला महामंत्री लेखराज ,कुसुम नौडियाल ,ताजबरसिंह ,अभिषेक भण्डारी ,रविन्द्र कुमार ,भगवन्त पयाल आदि ने विचार रखे जनविरोधी भाजपा को हराने के लिऐ एकजुटता के साथ करने का आह्वान किया ।भगवन्त सिंह पयाल संयोजक ,चुनाव संचालन समिति रायपुर विधानसभा क्षेत्र ।



