उत्तर प्रदेश

जैन मिलन बड़ौत ने धूमधाम के साथ मनाया दीपावली महोत्सव।

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

जैन मिलन नगर बड़ौत द्वारा बिजरौल रोड़ स्थित शगुन फार्म हाउस में पारिवारिक दीपावली आनंद महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान महावीर जी की प्रार्थना के साथ प्रारम्भ हुआ। महोत्सव में भगवान महावीर जी के चित्र का अनावरण वीरेंद्र जैन पिंटी द्वारा और दीप प्रज्वलन सुनील जैन करनावल वालों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद जैन सोनीपत वालों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिकरत की। महोत्सव की अध्यक्षता आशीष जैन सीए द्वारा की गई। महोत्सव में आये समस्त अतिथियों का अध्यक्ष मुकेश जैन, जैन टेंट हाउस द्वारा उपहार भेंट कर स्वागत किया गया। महोत्सव में जैन मिलन की सभी शाखों के अध्यक्ष व मंत्री उपस्थित थे। इस अवसर पर वीर योगेश जैन द्वारा कपल गेम कराया गया, जिसे विशेष रूप से सराहा गया। वीर मनोज जैन द्वारा सिंगल वीर के लिए बैलून गेम कराया गया। वीर जितेंद्र जैन द्वारा तंबोला गेम कराया गया और विजेताओं को गिफ्ट वितरित किए। महोत्सव का संचालन वरदान जैन द्वारा किया गया। भारतीय जैन मिलन के संरक्षक वीर नरेंद्र जैन राजकमल एवं वीर राजेश जैन भारती ने महोत्सव में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और दीपावली की शुभकामनाएं दी। महोत्सव में 200 से अधिक वीर बंधु उपस्थित हुए। अरिहंत जय-जय की स्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में जैन मिलन नगर बड़ौत के अध्यक्ष सुनील जैन सिग्नेटवाले, मंत्री विनय जैन, मुकेश जैन, प्रशांत जैन, प्रोफेसर महेंद्र सिंह जैन, राजेंद्र जैन दिगंबर, सुरेश जैन, सुमन जैन, डॉक्टर राकेश जैन, संतोष जैन एडवोकेट, मनोज जैन मसाले वाले, आदिश जैन, सिद्धार्थ जैन सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button