उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

बालम सिंह राणा के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई।

देहरादून : दिनाँक – 26/08/2026 को जनपद में नियुक्त मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा, का हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया, दिवंगत बालम सिंह राणा के पार्थिव शरीर को आज दिनाँक 27/08/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गयी।

इस दौरान एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिवंगत बालम सिंह राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी, एसएसपी देहरादून द्वारा बालम सिंह राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की तथा उनके के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

दिवंगत बालम सिंह राणा मूल रूप से जनपद उत्तरकाशी के रहने वाले थे तथा वर्तमान समय में रायपुर में परिवार सहित निवासरत थे, दिवंगत बालम सिंह राणा अपने सौम्य/शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले तथा अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 1997 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तथा वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्राप्त की थी तथा वर्ष 2024 से जनपद देहरादून नियुक्त थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button