उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

राजधानी में बसपा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन।

बसपा मजबूती के साथ लड़ेगी विधानसभा चुनाव : विजय सिंह।

देहरादून : बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई देहरादून द्वारा उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में “कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन किया गया।

जिसके मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रभारी विजय सिंह विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, सत्येंद्र सिंह और संजय खत्री प्रदेश महासचिव/टिहरी लोकसभा कोऑर्डिनेटर, अरुण कुमार टिहरी लोकसभा प्रभारी मौजूद रहे।

प्रदेश प्रभारी विजय सिंह ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि बसपा सुप्रीमों के आदेशानुसार समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चले हर गांव, हर बूथ की ओर, संगठन को तैयार कर मजबूत करना है।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने जिले की समीक्षा की साथ ही सभी पदाधिकारियों को एक दूसरे का सहयोग लेकर संगठन को मजबूत बनाना है। साथ ही कई पदाधिकारियों अपने-अपने विचार व्यक्त किए, जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस दौरान सुरेंद्र जझानिया, महावीर सिंह, राजकुमार, प्रमोद गौतम, एम सी गौतम, एस पी गौतम, सत्यपाल दिग्विजय सिंह माथुर, सूरजभान, सत्येंद्र चोपड़ा, सोनी कुरैशी, गोपाल शर्मा,  बृजमोहन राजभर, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, जसकरण यादव, जयपाल सिंह, रमेश कुमार, सागर कुमार, भीम दत्त वर्मा, बृजेश कुमार, देशराज सहित सैकड़ो लोग लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button