उत्तराखंडदेहरादून

महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने हेतु स्मृति लाल ने उठाया कदम।

इनवोग एग्ज़ीबिशन” का आयोजन।

देहरादून में “इनवोग 2026 – समर लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन” का भव्य शुभारंभ FICCI FLO की चेयरपर्सन तृप्ति बहल द्वारा किया गया। यह दो दिवसीय एग्ज़ीबिशन 10 एवं 11 अप्रैल को तिलक रोड स्थित तान्शी आर्ट स्टूडियो में आयोजित किया गया, जिसका सफल आयोजन स्मृति लाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में FICCI FLO एग्जीक्यूटिव कमेटी, नवचेतना एग्जीक्यूटिव कमेटी, प्रसिद्ध डायटीशियन पारुल गोयल तथा मेघा सोइन (मिस यूनिवर्स, मिलान फैशन वीक) उपस्थित रहीं।

आयोजक स्मृति लाल ने कहा—

“तृप्ति बहल जी द्वारा इस एग्ज़ीबिशन का उद्घाटन हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें व्यवसाय के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है।”

FICCI FLO एग्जीक्यूटिव कमेटी ने कहा—

“ऐसे आयोजन महिलाओं के लिए नेटवर्किंग और व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर होते हैं।”

नवचेतना एग्जीक्यूटिव कमेटी ने कहा—

“स्थानीय महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देना समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

प्रसिद्ध डायटीशियन पारुल गोयल ने कहा—

“महिलाओं का इस तरह आगे बढ़ना और आत्मनिर्भर बनना बेहद प्रेरणादायक है।”

मेघा सोइन ने कहा—

“यह मंच क्रिएटिविटी और फैशन का सुंदर संगम है, जो नई प्रतिभाओं को आगे लाने का काम कर रहा है।”

इस एग्ज़ीबिशन में शहर की कई महिला उद्यमियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से योगवेदा (कुनाल मेहता), हाउस ऑफ अमायरा (रिदम चहल), थ्रेड वंडर्स (सुप्रिया), नॉट्टी निट्टर्स (पल्लवी अडवानी), विविदा स्टोर्स (अर्चना), रजनी कलेक्शन (रजनी बेदी), थ्रेड्स एन पेंट्स (मंजू गुप्ता), सादगी – ए हाउस ऑफ एलिगेंस (प्रिया), सज्जावत (रचना कौर), राग मृदा (प्रीति एवं सुरभि), तान्शी आर्ट्स (स्मृति लाल), आरजी स्टाइलिंग (रुक्मणी) एवं एस्ट्रो डेली (रिचा) शामिल रहीं।

दो दिवसीय इस एग्ज़ीबिशन में फैशन, लाइफस्टाइल, आर्ट एवं हस्तशिल्प से जुड़े विविध उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसे शहरवासियों ने काफी सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button