उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार।

देहरादून : पुलिस और खुफिया एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है, सहारनपुर क्षेत्र से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पाकिस्तान से संबंध होने और कई गंभीर साजिशों में शामिल होने का खुलासा हुआ है।

वीओ:देहरादून पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था और उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। जांच में सामने आया कि आरोपी के तार पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से जुड़े हैं और वह भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश में लगा हुआ था।

पुलिस को आरोपी के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से कई अहम सुराग मिले हैं, जिनमें संदिग्ध संपर्क, वीडियो और दस्तावेज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी भी की थी और संवेदनशील सूचनाएं साझा की थीं।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार कर रहा था और युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहा था।

फिलहाल पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं और आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

“आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। उसके संपर्कों और गतिविधियों की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button