उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

रायपुर भाजपा विधायक काऊ का कांग्रेस ने फूंका पुतला।

देहरादून : आज लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
रायपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ एवं उनके साथियों द्वारा नरूरखेड़ा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक अजय नौडियाल के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया।

विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में कालीमंदिर चौक पर शाम 4 बजे विधायक उमेश शर्मा काउ का पुतला दहन किया गया, इसके बाद रायपुर थाने पहुंचकर गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ही अधिकारियों के साथ इस तरह का व्यवहार करेगा, तो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते है, पार्टी ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान हीरा सिंह बिष्ट, प्रवीण त्यागी, सुजाता पॉल, सूरत सिंह नेगी, शुभम चौहान और तेजस्वी राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने एक स्वर में गिरफ्तारी की मांग उठाई।
#Dehradun #CongressProtest #UmeshSharmaKau #Raiपुर #UttarakhandPolitics

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button