
देहरादून : संविधान की उद्देशिका की शपथ लेकर फैडरेशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपने मुद्दों एवं प्राथमिकताओं से अवगत कराया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह बुटोइया ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भारत का संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलवाई।
चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व अपर शिक्षा निदेशक रघुनाथ आर्य एवं मुख्य चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य रामबाबू विमल ने सभी पदाधिकारी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये। कार्यकारिणी का बुके भेंट कर मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर ने कहा की दोनों मंडलों के सभी जिला व ब्लाक कार्यकारिणियों का गठन एवं सदस्यता अभियान चलाकर फेडरेशन को और अधिक मजबूत किया जाएगा उन्होंने प्रांतीय अधिवेशन हेतु दो दिन का विशेष अवकाश स्वीकृत करने के लिए कार्मिक विभाग उत्तराखंड शासन का भी आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य सचिव एवं सचिव कार्मिक से शिष्टाचार भेंट करेगा।
प्रांतीय महामंत्री इं. सुनीत सिंह ने कहा कि पदोन्नति के पदों पर इस वर्ग का प्रतिनिधित्व अत्यंत ही नून हो गया है जिस कारण पदोन्नति में आरक्षण को लागू करवाना फेडरेशन की प्राथमिकता में शामिल है उन्होंने आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जा रही नियुक्तियों के साथ ही इस वर्ग के निर्धारित पदों पर विज्ञप्ति जारी कर नियुक्ति करने की मांग की और सरकार से यह भी मांग दोहराई कि आउटसोर्सिंग से कोई भी नियुक्ति न की जाए सभी नियुक्तियां नियमित पदों पर नियमित नियुक्तियों ही की जानी चाहिए।
प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने प्रदेश में कार्मिकों के साथ हो रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार पर चिंता जाहिर की और सरकार से अपेक्षा की कि वह इस ओर कदम उठाए।


