उत्तराखंडदेहरादून

गोरखा हिमालयन फेस्टिवल में देशभर के ‘सेलिब्रिटी कलाकार’ लेंगे हिस्सा।

देहरादून : गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में 20, 21 और 22 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में देशभर के सेलिब्रिटी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शहीद दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर फिल्मों के प्रोमो भी प्रदर्शित होंगे।

उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा ने जानकारी देते हुए बताया गया कि फेस्टिवल में हिमालय क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खानपान और विविध लोक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल के पहले दिन यानी कि 20 फरवरी को

सुबह 7 बजे साइक्लोथॉन मिनी रैली के फ्लैग ऑफ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। शाम 4 बजे पंचे बाजा और नौबती बाजा की गूंज के बीच प्रदर्शनी और मेले का उद्घाटन किया जाएगा। शाम 6 बजे दीप प्रज्वलन एवं स्तुति के पश्चात सतीश और दीप्ति राणा अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं रात्रि में जम्मू का एम. जैक्सन सांस्कृतिक संस्थान, दार्जिलिंग की प्रसिद्ध गायिका सुरक्षा सिंचुरी, सिलीगुड़ी के कलाकार, विक्रम कालिकोटे और विशाल ग्रुप द्वारा पारंपरिक ‘लाखे-कुमारी’ नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

कमला थापा ने बताया कि फेस्टिवल में सुरकंडा माता और धमिलो पहाड़ फिल्मों के प्रोमो भी प्रदर्शित होंगे। ट्रस्ट की सचिव प्रभा शाह ने बताया कि फेस्टिवल के दूसरे दिन यानी कि

21 फरवरी को सुबह 11:30 बजे ‘मधुमक्खी पालन’ एवं ‘फल संरक्षण’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। दोपहर 1 बजे ‘डॉ. नेचर थेरेपी’ विषय पर विशेष जानकारी दी जाएगी।

शाम को ‘कोसेली सांगीतिक ग्रुप’ और ‘कुमाऊंनी झौड़ा’ की प्रस्तुति होगी। युवाओं के लिए ‘रैपर्स बैटल’ भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं शाम 6:45 बजे उत्तराखंड की गौरव बसंती देवी बिष्ट का सम्मान एवं प्रस्तुति होगी। रात्रि में असम की ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ विजेता अध्यायश्री उपाध्याय का विशेष नृत्य प्रदर्शन होगा। प्रभा शाह ने बताया कि फेस्टिवल के तीसरे और अंतिम दिन यानी कि 22 फरवरी को सुबह ‘नेचर फोटोग्राफी’ सत्र तथा दोपहर में जे.पी. मैथानी का विशेष सत्र आयोजित होगा। शाम को जौनसारी और गढ़वाली लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी।

इस दिन का मुख्य आकर्षण पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित भव्य फैशन शो रहेगा।कार्यक्रम का समापन सुरक्षा सिंचुरी और विक्रम कालिकोटे की जुगलबंदी तथा रात 9:30 बजे लॉटरी घोषणा के साथ होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में जो सबसे विशेष है, वो ये कि आयोजन स्थल को पूरी तरह ‘पॉलीथिन मुक्त’ रखा जाएगा, और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि आयोजन के लिए दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्ट के अलावा सांसद टिहरी लोकसभा महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ,पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल , कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,मेयर सौरभ थपलियाल , विधायक उमेश शर्मा काऊ , विधायक सविता कपूर ,सिद्धार्थ अग्रवाल ,आचार्य डॉ सुशांत राज को आमंत्रित किया गया है।

पत्रकार वार्ता में गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, ट्रस्ट की संरक्षक गोदावरी थापली, वरिष्ठ सलाहकार राजन बसनेत, सलाहकार सूर्य विक्रम शाही , संयोजक उपासना थापा, कोषाध्यक्ष मीनू क्षेत्री एवं सह सचिव ज्योति कोटिया, सांस्कृतिक सचिव कै वाई बी थापा, मीनू आले एवं रमा थापा , वरिष्ठ बीनू गुरूंग, उर्मिला तमांग, वंदना बिष्ट, निर्मला थापा, कविता क्षेत्री,नैनका राना, पूनम थापा , शीलू राई, विनिता खत्री,माया पंवार ,तारा गुरूंग, माया राना, सपना मल्ल, राजेंद्र गुरूंग आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button