
देहरादून : आज जनपद के शहर क्षेत्र के खुले आश्रय गृह का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी, आज दो आश्रय गृह, सर्फिना आश्रय गृह एवं सत्य साईं आश्रय गृह का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान संबंधित को निर्देशित किया कि समस्त आश्रय गृह में सीसीटीवी कैमरे लगे हो, जिन आश्रय गृह में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वह लगवा ले। इस दौरान आश्रय गृह में रह रहे बच्चों से मिले तथा उनसे बात भी की। सभी संबंधित को निर्देशित किया कि आश्रय गृह में सभी मूलभूत सुविधाएं रहें, यह सुनिश्चित कर लिया जाए तथा राष्ट्रीय बाल सुरक्षा टीम को समय समय पर आश्रय गृहों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं की जांच करते हुए, मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। सत्य साई आश्रय गृह में दिव्यांग बच्चे रहते, जो निरीक्षण के दौरान स्कूल गए थे, जिस पर उनके स्कूल जाकर बच्चों से मिले तथा इस दौरान स्कूल में व्यवस्थाओं को देखा।



