
देहरादून : दून में बढ़ रहे लगातार नशा तस्करों के खिलाफ पटेल नगर क्षेत्र के लोगों के साथ एसपी सिटी प्रमोद कुमार से भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया, एस पी सिटी प्रमोद कुमार ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया, राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोग विभिन्न प्रकार के अपराधों में लिप्त है, बस्ती क्षेत्र के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज व बस्तियों के आसपास नशे का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे है।
राज्य मंत्री ने कहा है कि नासा तस्करों के विरुद्ध पुलिस को सख्त- सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाया जा सके, जो युवा नशे की लत से ग्रस्त है उनके परिवार के लोग अति चिंतित व परेशान है ऐसे लोगों की पुलिस को काउंसलिंग करनी चाहिए तथा उनको सही राह पर लाने के लिए भी प्रयास होने चाहिए।
इस दौरान पूर्व सभासद गोविन्द मोहन, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रभारी विशाल बिड़ला, पटेल नगर वाल्मीकि बस्ती के प्रधान विनोद महरौलिया, राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिका क्षेत्री, प्रदेश महामंत्री संयम कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम टांक सहित आदि लोग उपस्थित थे।



