उत्तराखंडदेहरादून

बस्तियों के मालिकाना हक को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

देहरादून : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ,राष्ट्र वादी उत्तराखण्ड पार्टी ,सीटू ,बस्ती बचाओ आन्दोलन ,जनवादी महिला समिति ,उत्तराखण्ड आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद ,एस एफ आई,एआईएलयू तथा नेताजी संघर्ष समिति ने आज बस्तियों को मालिकाना हक देने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री कपिल ने लिया ।उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल को आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया ।

इस अवसर सीपीएम सचिव अनन्त आकाश ,सीआईटीयू महामंत्री लेखराज ,जनवादी महिला समिति की प्रान्तीय उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल ,आयूपी के केन्द्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसांई ,एस एफ आई के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र परमार ,बस्ती बचाओ आन्दोलन‌के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ,महामंत्री प्रेंमा ,कोषाध्यक्ष सोनू , सीआईटीयू कोषाध्यक्ष रविंद्र नौडियाल ,नेताजी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रभात डण्डरियाल ,एआईएलयू के अनुराधा , अभिषेक भण्डारी ,उत्तराखण्ड आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद के केन्द्रीय उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार ,आयूपी के नेता पंवार तथा उपेन्द्र प्रसाद ,प्रेंमबल्लभ भट्ट आदि प्रमुख थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button