नई दिल्ली

डॉलर गैंग के चार बांग्लादेशी बदमाश गिरफ्तार।

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने सुभाष प्लेस थाना ने डॉलर गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. चारों कुख्यात बदमाश बांग्लादेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. भारत मे फर्जी आईडी बनवाकर अवैध रूप से रह रहे थे. पुलिस ने इनके कब्जे से कई नकली और असली डॉलर भी बरामद किए है. यह डॉलर गेंग के नाम से मशहूर है और यह लोगों को नकली डॉलर सस्ते दामों पर बेचा करते थे।

भीष्म सिंह डीसीपी नॉर्थ वेस्ट के मुताबिक, 13 फरवरी को एक अनजान व्यक्ति ने धौला कुआं इलाके में एक व्यक्ति से संपर्क किया और 20 अमेरिकी डॉलर दिखाते हुए बताया कि उसके पास कुल 1035 नोट हैं, जिन्हें वह भारतीय रुपये में बदलना चाहता है. लालच में आकर पीड़ित ने उससे संपर्क बनाए रखा और 16 फरवरी को सौदे के लिए सम्राट सिनेमा, शकूरपुर में मुलाकात तय की. आरोपी ने पीड़ित को नीले बैग में डॉलर की गड्डियां दीं और बदले में 2 लाख रुपये ले लिए. जब पीड़ित ने बैग खोला, तो उसमें अखबार, रुमाल, साबुन और डिटर्जेंट निकला. धोखाधड़ी का अहसास होते ही उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर थाना सुभाष प्लेस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. इंस्पेक्टर महेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. इस टीम ने 190 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई जगहों पर छापा मार कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. ये अब तक 16 लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं. इनकी गिरफ्तारी से अब तक चार मामलो को सुलझा लिया गया है. इस मामले मे अभी तीन लोग और गिरफ्तार होने बाकी है जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button