उत्तर प्रदेश

80 लाख रुपये के साथ तीन को जीआरपी व आरपीएफ ने पकड़ा।

चंदौली : डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्तियों व सामानों की जांच पड़ताल कर रही थी तभी प्लेटफार्म नंबर एक पर तीन लोग संदिग्ध दिखाई दिए इनके झोले की तलाशी लेने पर उसमें 80 लाख रुपये मिला पूछने पर इसके बाबत कोई कागजात नहीं दिखा सके पुलिस ने तीनों को पकड़ कर जीआरपी थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई जीआरपी की सूचना पर पहुंची आयकर वाराणसी की टीम रुपये और आरोपियों को अपने साथ ले गई वही पुलिस क्षेत्राधिकारी जीआरपी वाराणसी कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि नववर्ष को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार स्टेशन पर गश्त कर रहे है इसी क्रम मे सुबह जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में गश्त करते हुए प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची तभी उन्हें तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए उनके बैग की तलाशी लेने पर उसमें सफेद प्लास्टिक के झोले में रुपये के बंडल दिखाई दिए रुपयों के बारे में तीनों कुछ बोल नहीं सके और न ही कोई कागजात दिखा सके। पुलिस तीनों को लेकर थाने ले आई।यहां झोले में रखे नोटों की गिनती करने पर कुल 80 लाख रुपये बरामद हुए। इसकी सूचना आयकर विभाग वराणसी की टीम रुपये और आरोपियों अपने कब्जे में ले लिया आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी।

रिपोर्ट : शमशेर चौधरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button