महाराष्ट्र

यहां 79 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ, दो महिलाएं गिरफ्तार।

मुंबई : डीआरआई मुंबई ने एक बड़े ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. खुफिया विभाग को मिली जानकारी के बाद मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 79 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की गई. इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है.अधिकारियों ने बताया कि यह प्रतिबंधित सामग्री उनके बैग के अंदर खिलौनों के पैकेट में छिपाई गई थी।

क्या है मामला – डीआरआई मुंबई की क्षेत्रीय इकाई ने बैंकॉक से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची दो महिला यात्रियों को रोका. उनके सामान की तलाशी के दौरान अधिकारियों ने खिलौनों के पैकेटों के अंदर छिपाए गए सफेद पाउडर जैसे पदार्थ के 22 ईंटनुमा पैकेट बरामद किए.मादक दवाओं और मन:प्रभावी पदार्थों (एनडीपीएस) का पता लगाने वाली किट की मदद से प्रतिबंधित सामग्री का परीक्षण करने के बाद, यह पुष्टि हुई कि यह कोकीन है, जिसका वजन 7.95 किलोग्राम है।

मामले की गहन जांच – कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों महिलाओं को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद दोनों महिलाओं को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डीआरआई इस संबंध में आगे की जांच कर रही है और जांच एजेंसी को संदेह है कि इस मामले में एक बड़ा तस्करी रैकेट चल रहा है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के एक गिरोह से जुड़ा है. कस्टम अधिकारियों को गिरफ़्तार आरोपियों के मोबाइल डेटा में कई सबूत मिले हैं. इसमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं और इस पूरे गिरोह की तलाश जारी है.दक्षिण अमेरिका से विभिन्न मार्गों के माध्यम से दुनिया भर में ड्रग्स का वितरण किया जाता है. पिछले कुछ महीनों में, यह देखा गया है कि बैंकॉक के रास्ते भारत में बड़ी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी की जा रही है. जांच एजेंसियों ने पाया है कि भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक नियमित रूप से थाईलैंड आते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button