उत्तर प्रदेशक्राइम

पत्नी को मायके छोड़ पति अन्य युवती के साथ मना रहा रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा।

ग्रेटर नोएडा : बिसरख थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की जमकर धुनाई की। पिटाई इसलिए हुई क्योंकि पत्नी को मायके छोड़कर पति एक अन्य युवती के साथ फ्लैट में रंगरलियां मना रहा था। इसी दौरान पत्नी अपने परिजन और पुलिस के साथ में मौके पर पहुंच गई और पति को रंगे हाथ पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरसअल, फरीदाबाद के रहने वाले देशराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी जारचा थाना क्षेत्र के नगला उदाराम निवासी पुनीत नागर के साथ की थी। यह शादी 28 नवंबर 2021 को हुई थी। शादी में 30 लाख रुपए की गाड़ी, 1 किलो सोना और उसके अलावा अन्य सामान भी दिया गया था। जब शादी तय हुई थी तो घर वालों ने कहा था कि फिलहाल हम लोग बुलंदशहर के यमुनापुरम में रह रहे हैं, लेकिन शादी के बाद हम सभी लोग ग्रेटर नोएडा में ही शिफ्ट हो जाएंगे। उन्होंने बताया की शादी के बाद से ही लगातार पुनीत मेरे बेटी को परेशान करने लगा और उसके साथ बदतमीजी भी करने लगा। हमने कई बार उसको समझाया भी और मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना।

देशराज ने बताया कि करीब 6 महीने पहले वह मेरी बेटी को घर छोड़ आया और उसकी कोई भी सुध नहीं ली। हमने कई बार कोशिश की लेकिन उनके परिवार में से कोई भी बेटी को लेने के लिए नहीं आया। हमने जब जानकारी जुटाने की कोशिश की तो पता चला कि पुनीत का किसी लड़की के साथ चक्कर चल रहा है, जिसके बाद हमने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि हमें पता चला कि पुनीत खुद को ऑफिस में बताकर बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक इको विलेज टू सोसाइटी के एक फ्लैट में किसी लड़की के साथ है। इसके बाद हम लोग पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और उसका दरवाजा खुलवाया तो पाया कि वह एक लड़की के साथ वहीं पर मौजूद था। इस मामले में हमने पुलिस से शिकायत की है।

ये भी सामने आया है कि पुनीत के साथ फ्लैट में मिली लड़की ने भी बताया कि पुनीत ने खुद को अविवाहित बताया था और कहा था कि वह उससे शादी करेगा। जैसे ही लोग फ्लैट पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया तो पत्नी भी साथ थी। पत्नी ने जब अपने पति को दूसरी लड़की के साथ में देखा तो उसका गुस्से काबू नहीं था और उसने पति को चांटे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान फ्लैट में जमकर हंगामा भी हुआ। काफी देर तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस पति को पड़कर थाने ले गई। कुछ देर रखने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

लेकिन फ्लैट के अंदर हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पत्नी अपने पति को दूसरी लड़की के साथ रंगरलियां मनाने के दौरान पकड़ लेती है और जमकर पिटाई करती है। फिलहाल पत्नी की तरफ से पति के खिलाफ शिकायत दी गई है और कहा गया है कि शादीशुदा होते हुए भी वह दूसरी लड़की के साथ में मौजूद था और उसे धोखा दे रहा था। पुलिस ने इस मामले में शिकायत प्राप्त कर ली है और इस मामले में जांच कर करवाई की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button