उत्तराखंडदेहरादून

कमला सोलंकी के सेवानिवृत होने पर हुआ भव्य विदाई समारोह का आयोजन।

देहरादून : अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज सौडा सरोली में कार्यरत कार्यालय कर्मी के पद से कमला सोलंकी के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कमला सोलंकी के परिजनों व शुभचिंतकों ने चढ़ – बढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज सौडा सरोली राम बाबू विमल ने कमला सोलंकी के सेवानिवृत होने के पश्चात अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हुए अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज सौडा सरोली के समस्त स्टाफ ने शॉल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी और मंच संचालन उदय चंद के द्वारा किया गया।

इस दौरान सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग व शुभचिंतकों भाग लिया और कमला सोलंकी की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उनको फूलों मालाओं से सम्मानित किया गया, इसी क्रम में नरेंद्र सिंह मनवाल, ऊषा सोलंकी पूर्व प्रधान, राहुल मनवाल प्रधान बढ़ासी, रघुवीर सिंह चुनारा, राय सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, विजय पवार पूर्व प्रधान, विकास सलंकी, शिवानी, आकाश सोलंकी, अनूप सेंद्री, संगीता सेंद्री, पंकज मनवाल, ललिता, महावीर सजवान, बविता, सिमरन सलंकी, सोनिया सहित आदि लोग मजूद थे।

इस दौरान कार्यक्रम में डी.एस भंडारी, राजीव रावत, पिंकी पंवार, नीतू सिंह, पुष्पा चौहान, अनिरुद्ध ममगाई, अनंत विजय सिंह, निर्मला चौकियाल, राकेश बिष्ट, एमएस गुसाईं, राकेश सिंह, उदय प्रताप चंद, बीसी पुरोहित, अनीता बडोनी, विनय मोहन, सोवन सिंह असवाल, अरविंद सिंह भंडारी एवं बीना देवी सहित आदि लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button