उत्तराखंडदेहरादून

डेल्टा डिफेंस एकेडमी ने वृक्षारोंपण कर मनाया हरेला पर्व।

देहरादून : पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से डेल्टा डिफेंस एकेडमी, देहरादून द्वारा आज एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरेला पर्व पर विचार रखते हुए कांग्रेस प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी ने कहा कि हरेला पर्व लोक संस्कृति एवं प्रकृति का पर्याय है उत्तराखंड की संस्कृति में हमेशा ही पर्यावरण संरक्षण का सममिश्रण रहा है। कार्यक्रम में एकेडमी के निदेशक कुलवीर सिंह ,फोरेस्टर सरदार सिंह चौहान, हरीश गैरोला

रेंजर अधिकारी,बी. डी. जोशी उपरेंजर अधिकारी,किद्दूवाला, शिक्षकों, स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का आधार भी हैं। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया।

एकेडमी के निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि डेल्टा डिफेंस एकेडमी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी सदैव सजग रहती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण के लिए निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। यह कार्यक्रम उत्साह एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में आरएस बिष्ट, वसंत पंत, डीएस नेगी, चंदन सिंह रावत, एसएस पटवाल, आर पी सुंदरियाल, जवाहर सिंह पवार आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button