उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

लोगों के खोये मोबाइल ढूंढ कर दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर खुशियां।

15 लाख रुपये के 70 मोबाईल फोनों को दून पुलिस किया बरामद।

विकासनगर : भारत सरकार द्वारा संचालित संचार साथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल पर कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास कर रही है। थाने को मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा उक्त फोन की तत्काल मोबाइल खोने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैसिंग हेतु लगाया जाता है। कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा भारत सरकार संचालित संचार साथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल के माध्यम से आज दिनांक 07/06/2026 को लगभग 02 लाख रुपए मूल्य 10 मोबाईल फोनो को बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

अपने मोबाइल फोनों को सकुशल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा अभी तक लगभग 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 70 मोबाईल फोन CEIR पोर्टल के माध्यम बरामद कर उनके मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button