
देहरादून : नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स राइट्स (NAPSR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान में बकरीद के मौके पर रक्तदान कर एक बार फिर से इंसानियत का संदेश दिया है । जैसा कि आज हर ओर बकरा ईद पर कुर्बानी का दौर चल रहा है जहां एक ओर अकीदतमंद दस हजार से लेकर पचास लाख तक के बकरों की कुर्बानी कर के खुदा को खुश करने मे दिलोजान से लगे हैं । वहीं नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स( NAPSR ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बकरा ईद के इस मौके पर ईद की नमाज पढ़ने के बाद रक्तदान करके शान्ति और सच्ची कुर्बानी का सन्देश दिया है । उनका कहना है कि वो वर्ष 2016 से ह साल बकरीद पर किसी जरूरतमंद को रक्तदान कर बकरीद का त्यौहार मनाते हैं उनका मानना है कि खुदा कुर्बानी के लिए कीमत नही बन्दे की नीयत देखता है उनके अनुसार कुर्बानी के बाद बकरे का खून तो नालियों मे बहता है हम रक्तदान कर अपना खून किसी की रगों मे बहाते हैं, आप कुर्बानी के बाद जानवर का खून नाली मे बहाओगे,इससे अच्छा है बकरा ईद पर रक्तदान कर किसी को जीवनदान दें क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान हमारे किसी मानवता के भाई हिन्दू मुस्लिम सिख या ईसाई को चढ़ेगा जो जीवन बचाने मे कारगर साबित होगा हमे हर त्यौहार पर इस प्रकार रक्तदान, व्रक्षदान, आदि के आयोजन करने चाहिए ताकि भविष्य मे किसी भी थैलीसीमिया वाले मरीज और हमारी आने वाली पीढ़ी को खून और ऑक्सीजन की कमी न हो उन्होने आमजनमानस से भी सभी त्यौहारों को शान्ति,भाईचारे और इंसानियत से मनाने की अपील करी है ।



