उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटन

चारधाम यात्रा को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू।

देहरादून : आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वर्ष यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की गई है।

प्रशासन के अनुसार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पंजीकरण के लिए ऋषिकेश में 30 ऑफलाइन काउंटर स्थापित किए गए हैं, जबकि अन्य स्थानों पर कुल 20 अतिरिक्त ऑफलाइन काउंटर बनाए गए हैं। साथ ही विकासनगर में भी रजिस्ट्रेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुल 1800 बसें संचालित की जाएंगी। इनमें से 400 बसें रिजर्व रखी जाएंगी, जबकि प्रतिदिन करीब 130 बसें यात्रियों को लेकर रवाना होंगी।

सरकार का कहना है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अनुमान है कि इस वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु चारधाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचेंगे, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button