राष्ट्रीय

बागेश्वर धाम में 251 बेटियों की शादी, राष्ट्रपति ने दिया सभी दुल्हनों आशीर्वाद।

छतरपुर : महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम पहुंच गई हैं. दिल्ली से एयरफोर्स के विमान से करीब 11:15 बजे खजुराहो पहुंची. जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया. यहां से वह हेलीकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंची. जहां उन्होंने बागेश्वर धाम के बालाजी मंदिर में दर्शन किए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम के नजदीक गढ़ा गांव में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह में शामिल हुईं. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. इस मौके पर बाबा बागेश्वर ने राष्ट्रपति को हनुमान मंत्र भेंट कर सम्मानित किया।

बीते दो दिनों से बागेश्वर धाम में देश के प्रख्यात संतों का आगमन जारी है. विगत रोज जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, गीता मनीषी जी शामिल हुए. आज शादी समारोह में प्रदेश सहित देश के साधू संत सम्मिलित हुए. राष्ट्रपति ने सभी दुल्हनों को गिफ्ट में साड़ी और दूल्हों को सूट दिया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंच से कहा कि, ”भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों से अपने कर्म और वाणी से जनमानस को राह दिखाई है. उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वासों के बारे में लोगों को जागरूक किया है, छुआ-छूत और ऊंच-नीच के भेद-भाव को दूर करने की सीख दी है. आज जब हमारा देश women-development से women-led development की ओर अग्रसर है तब समाज के सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि वे बेटियों और बहनों को सबल और सक्षम बनाने में अपना योगदान दें.”।

बागेश्वर धाम में आयोजित कन्या विवाह कार्यक्रम में मेहमानों को परोसे जाने वाले पकवान भी खास हैं. यहां आने वाले लोगों को दो प्रकार की पूड़ी खाने का मौका मिलेगा, वहीं तीन प्रकार की सब्जी बनवाई गई है. साथ में शुद्ध देशी घी से बनी मिठाई का स्वाद मेहमान लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button