# Netra Shalaka ## Posts - [ROOTS 2026 का भव्य आगाज़, पारंपरिक ज्ञान और उत्तरदाई डिज़ाइन पर मंथन।](https://netrashalaka.com/?p=19009): देहरादून। स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग तथा स्कूल ऑफ डिज़ाइन, डीआईटी यूनिवर्सिटी, देहरादून ने तीन दिवसीय छात्र संगोष्ठी ROOTS 2026 – Responsive Orientation of Organic Traditional Systems का उद्घाटन किया, जिसमें छात्रों, शिक्षाविदों और डिज़ाइन विशेषज्ञों को एक साथ लाकर पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों और उत्तरदायी डिज़ाइन प्रथाओं, विशेषकर हिमालयी संदर्भ में, सार्थक संवाद के लिए मंच प्रदान किया गया। उद्घाटन समारोह का आरंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें माँ सरस्वती का आह्वान किया गया, जो ज्ञान की अज्ञान पर विजय का प्रतीक है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और विश्वविद्यालय कुलगीत की प्रस्तुति भी शामिल रही, जिसने संगोष्ठी की … - [हरिद्वार के नारसन से होगी पहली मेगा रैली : आरएलडी।](https://netrashalaka.com/?p=19006): देहरादून : उत्तराखंड की सियासत में अपनी जमीन तलाश रही राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अब बड़े स्तर पर पैठ बनाने की तैयारी कर ली है। मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आगामी 2 मई को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। वे हरिद्वार जिले के गुरुकुल नारसन स्थित हरजौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड में पार्टी की कमान संभालने के बाद यह जयंत चौधरी का पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम होने जा रहा है। देहरादून के उज्जवल रेस्टोरेंट में बुधवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान रालोद के खेल प्रकोष्ठ के … - [वीवीआईपी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लगाए गए 2350 वाहन।](https://netrashalaka.com/?p=19002): देहरादून  : प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों, प्रशासन, पुलिस एवं विकास विभाग द्वारा की गई मांग के अनुरूप परिवहन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। परिवहन विभाग द्वारा कुल लगभग 2350 वाहनों की उपलब्धता कराई गई, जिसमें से करीब 1650 वाहन जनपद देहरादून से तथा लगभग 700 वाहन जनपद हरिद्वार से उपलब्ध कराए गए। इन वाहनों का उपयोग विभिन्न लाभार्थियों के आवागमन हेतु किया गया। इस कार्य में विभिन्न यूनियनों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिनमें प्रमुख रूप से मैक्सी यूनियन, बस यूनियन, सिटी बस यूनियन, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहन स्वामी यूनियन, … - [ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट’ में सदाबहार बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां।](https://netrashalaka.com/?p=18997): देहरादून : स्वरांजली ग्रुप द्वारा आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में लोकप्रिय संगीत संध्या ‘ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट’ का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजक संदीप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम पिछले 14 वर्षों से बॉलीवुड के स्वर्णिम दौर के गीतों को समर्पित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल और राज्य मंत्री अशोक वर्मा उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में एनआईसी उत्तराखंड के उप महानिदेशक (आईटी) संजय गुप्ता और भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश निकाय प्रकोष्ठ … - [स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने फ़िक्की फ्लो कार्यक्रम में महिला नेतृत्व को किया प्रेरित।](https://netrashalaka.com/?p=18994): देहरादून  : फ़िक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने “सेक्रेड फ्लो – एन आफ्टरनून ऑफ ग्रेस एंड ग्रोथ” के साथ अपने 2026–27 सत्र की गरिमामयी और अर्थपूर्ण शुरुआत होटल गॉडविन में की। इस आयोजन में सदस्यों को एक समृद्ध आध्यात्मिक और नेतृत्व अनुभव प्राप्त हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य आध्यात्मिक गुरु, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम नई चेयरपर्सन तृप्ति बेहल के नेतृत्व में इस सत्र की पहली आधिकारिक सभा रहा। तृप्ति बेहल एक बहुआयामी रचनात्मक पेशेवर और सामाजिक उद्यमी हैं। वह एक फैशन डिजाइनर, कलाकार और प्रमाणित आर्ट थेरेपिस्ट … - [12 अप्रैल को आयोजित होगी ‘ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट’ संगीतमय शाम।](https://netrashalaka.com/?p=18991): देहरादून :  दून के संगीत प्रेमी 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित ‘ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट’ बाय स्वरांजली का आनंद ले सकेंगे। इस कार्यक्रम की घोषणा आज देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान की गई। कार्यक्रम के आयोजक संदीप गुप्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह वार्षिक संगीत संध्या हर वर्ष प्रतिभाशाली और उत्साही गायकों को एक मंच प्रदान करती है, जो भारतीय सिनेमा के महान गायकों को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने कहा, “हर वर्ष की तरह इस बार भी हम … - [अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण। ](https://netrashalaka.com/?p=18986): देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कही। मीडिया से अनौपचारिक वार्ता के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली देहरादून … - [महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर बसपा सुप्रीमो ने पीडीए पर बोला हमला।](https://netrashalaka.com/?p=18984): लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि देश में सामाजिक परिवर्तन के पितामह के रूप में प्रसिद्ध ’बहुजन समाज’ में अति-पिछड़े वर्ग में जन्मे महात्मा ज्योतिबा फुले को आज उनकी जयंती पर मेरे व बी.एस.पी. की ओर से भी शत्-शत् नमन व अपार श्रद्धा सुमन अर्पित। ख़ासकर शिक्षा के माध्यम से स्त्री/नारी शक्ति के प्रणेता के रूप में महात्मा ज्योतिबा फुले व उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। महात्मा ज्योतिबा फुले के शब्दों में ’’विद्या बिना मति गयी, मति बिना नीति गयी। … - [महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने हेतु स्मृति लाल ने उठाया कदम।](https://netrashalaka.com/?p=18980): देहरादून में “इनवोग 2026 – समर लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन” का भव्य शुभारंभ FICCI FLO की चेयरपर्सन तृप्ति बहल द्वारा किया गया। यह दो दिवसीय एग्ज़ीबिशन 10 एवं 11 अप्रैल को तिलक रोड स्थित तान्शी आर्ट स्टूडियो में आयोजित किया गया, जिसका सफल आयोजन स्मृति लाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में FICCI FLO एग्जीक्यूटिव कमेटी, नवचेतना एग्जीक्यूटिव कमेटी, प्रसिद्ध डायटीशियन पारुल गोयल तथा मेघा सोइन (मिस यूनिवर्स, मिलान फैशन वीक) उपस्थित रहीं। आयोजक स्मृति लाल ने कहा— “तृप्ति बहल जी द्वारा इस एग्ज़ीबिशन का उद्घाटन हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त … - [अरमान मलिक की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां।](https://netrashalaka.com/?p=18977): देहरादून : तुलाज़ इंस्टिट्यूट में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘संस्कृति 2026’ का भव्य समापन प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अरमान मलिक की शानदार और ऊर्जावान प्रस्तुति के साथ हुआ। उनकी मधुर आवाज और बेहतरीन परफॉर्मेंस ने पूरे परिसर को उत्साह और उमंग से भर दिया। अपनी खास गायकी और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए जाने जाने वाले अरमान मलिक ने ‘पहला प्यार’, ‘बोल दो ना जरा’, ‘कौन तुझे’, ‘बेसब्रियान’, ‘हुआ है आज पहली बार’ और ‘वजह तुम हो’ जैसे लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा उन्होंने पुराने बॉलीवुड गीतों का एक शानदार मेडली भी पेश किया, जिसने कार्यक्रम में एक भावुक … - [शुद्ध व ताजे गन्ने के जूस ने गोविन्दा को दिलाई अलग पहचान।](https://netrashalaka.com/?p=18974): बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और सड़को पर चलते लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए कोल्ड़ ड्रिंक की तुलना में गन्ने के जूस को अत्यधिक प्राथमिकता दे रहे है। अधिकांश गन्ना विक्रेता काफी देर से रखे जूस को भी मुनाफा कमाने के चक्कर में ग्राहकों को दे देते है जिससे स्वास्थ्य को काफी नुकसान होता है। काफी देर तक रखे गन्ने के जूस में हानिकारक बैक्टीरिया विकसित हो जाते है जो फूडपाइजनिंग का कारण बनते है, जिससे पाचन तंत्र सहित शरीर के अन्य अंगो को बहुत नुकसान पहुॅचता है। जबकि ताजा गन्ने का … - [मुख्यमंत्री ने स्व-गणना प्रक्रिया को पूरी कर की राज्य में महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत।](https://netrashalaka.com/?p=18965): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में जनगणना 2027 के अंतर्गत अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर जनगणना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री को डिजिटल प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की ओर अग्रसर हुआ है, जो पारदर्शिता, सटीकता और जनभागीदारी को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत को डिजिटल युग में एक और मजबूत कदम आगे बढ़ाने वाली … - [डीजीपी ने की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की गहन समीक्षा।](https://netrashalaka.com/?p=18960): उत्तराखण्ड : “चारधाम यात्रा-2026” को लेकर डीजीपी उत्तराखण्ड की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की गहन समीक्षा ADG सहित 4 IG करेंगे चारों धामों सहित यात्रा रूट का स्थलीय निरीक्षण। यात्रा के सकुशल संचालन में लगभग 7000 पुलिसकर्मी 24×7 रहेंगे मुस्तैद। 16 सुपर जोन, 149 सेक्टर और 118 पार्किंग स्थल; डीजीपी ने दिए सुरक्षित और सुगम यात्रा के कड़े निर्देश। IG रेंज होंगे चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी, “एकिकृत चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम” से होगी 24×7 मॉनिटरिंग। सुरक्षा सुदृढ़ीकरण हेतु ATS टीमों की तैनाती, मॉक ड्रिल से की जाएगी पुलिस रिस्पॉन्स की समीक्षा। सोशल मीडिया पर रहेगी सतर्क … - [उत्तराखंड में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार।](https://netrashalaka.com/?p=18957): देहरादून : पुलिस और खुफिया एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है, सहारनपुर क्षेत्र से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पाकिस्तान से संबंध होने और कई गंभीर साजिशों में शामिल होने का खुलासा हुआ है। वीओ:देहरादून पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था और उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। जांच में सामने आया कि आरोपी के तार पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से जुड़े हैं और वह भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश में लगा हुआ था। पुलिस को आरोपी के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों … - [वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत रूट डाइवर्ट प्लान निम्नवत रहेगा।](https://netrashalaka.com/?p=18950): देहरादून : रुट डाइवर्ट प्लॉन* दिनॉक 14/04/2026 को जनपद देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आमजन की सुविधा हेतु रुट प्लॉन :- सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहनों हेतु प्लान- 1- देहरादून शहर क्षेत्र से सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन हेतु रूट- A- शिमला बाईपास तिराहा- नयागाँव रोड – धर्मावाला चौक – बेहट होते हुये अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे। B- रिस्पना पुल- जोगीवाला – लालतपड- रायवाला – हरिद्वार होते हुए अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे। 2- देहरादून शहर से छुटमलपुर/बिहारीगढ जाने वाले वाहनों हेतु रूट- शिमला बाईपास तिराहा- नयागाँव रोड – धर्मावाला चौक- शाकुम्बरी देवी – छुटमलपुर से अपनें गंतव्य हेतु … - [तुलाज़ इंस्टीट्यूट के वार्षिक सांस्कृतिक का हुआ शुभारंभ।](https://netrashalaka.com/?p=18944): देहरादून : तुलाज़ इंस्टीट्यूट में आज वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘संस्कृति 2026’ का शुभारंभ हुआ, जो दो दिवसीय छात्र प्रतिभा और सहभागिता का उत्सव है। इस कार्यक्रम में तुलाज़ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्घाटन समारोह में तुलाज़ ग्रुप के चेयरमैन सुनील कुमार जैन, सेक्रेटरी संगीता जैन, वाइस चेयरमैन रौनक जैन, तुलाज़ इंस्टीट्यूट की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सिल्की जैन मारवाह, नेटपप्पीज़ के सह-संस्थापक प्रतीक मारवाह, राधिका जैन तथा तुलाज़ इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. शैलेंद्र कुमार तिवारी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके … - [जिलाधिकारी एवं नगरआयुक्त को किया प्रमुख जनगणना अधिकारी नियुक्त।](https://netrashalaka.com/?p=18938): देहरादून : सचिव जनगणना दीपक कुमार ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में उत्तराखण्ड राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 25 अप्रैल, 2026 से 24 मई, 2026 तक नियुक्त प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर सम्पादित किया जाएगा । इस अवधि से ठीक 15 दिन की पूर्व समयावधि अर्थात 10 अप्रैल, 2026 से 24 अप्रैल, 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की स्व-गणना का कार्य संचालित किया जाएगा । जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) 09 फरवरी, 2027 से 28 फरवरी, 2027 में संचालित … - [चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक।](https://netrashalaka.com/?p=18935): देहरादून : मुख्य सचिव ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक की। मुख्य सचिव ने पुलिस, लोनिवि, स्वास्थ्य विभाग आदि को अपने स्तर से पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पुलिस जाम वाले स्थलों तथा स्लाइडिंग जोन को चिन्हित कर वहां पर अपने स्टाफ की तैनाती करें । उन्होंने ट्रैफिक जाम और लैंड स्लाइडिंग जैसे अन्य कारणों से मार्ग बाधित होने से बचने के लिए बड़े होल्डिंग एरिया चिह्नित कर यात्रियों के रुकने और खाने की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए । उन्होंने यातायात … - [भारतीय रेड क्रॉस शाखा ने किया स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन।](https://netrashalaka.com/?p=18932): देहरादून  : भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन साईं इंस्टीट्यूट राजपुर रोड देहरादून में किया गया। इस अवसर पर रक्त दान शिविर एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा देहरादून द्वारा फीता काटकर किया गया इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के चेयरमैन डॉ एम एस अंसारी सचिव कल्पना बिष्ट एवं पैटर्न डॉ सरफराज हुसैन ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा जी द्वारा छात्रों को पौष्टिक आहार एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया डॉ … - [एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने की कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा।](https://netrashalaka.com/?p=18929): देहरादून  : डॉ० वी० मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड* द्वारा आज पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में गढ़वाल एवं कुमाऊँ रेंज पुलिस महानिरीक्षकों सहित समस्त जनपदों के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रचलित *पुलिस सत्यापन की कार्यवाही, महिला सुरक्षा हेतु ‘गौरा शक्ति मॉड्यूल’ तथा गुमशुदा की तलाश हेतु ‘ऑपरेशन स्माईल’* के अन्तर्गत की जा रही कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा की गई। *समीक्षा बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए—* ▪️ *किरायेदार अथवा घरेलू नौकर के अनिवार्य सत्यापन* के लिए ‘उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम 2007’ में उल्लिखित प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने … - [रेयर बट पावरफुल” कार्यक्रम में गूंजी साहस और संवेदनाओं की आवाज।](https://netrashalaka.com/?p=18926): देहरादून : एएमडी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा विश्व ऑटिज्म दिवस के उपलक्ष में “दमदार – रेयर बट पावरफुल” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों की कहानियों ने सभी को भावुक कर दिया। यह कार्यक्रम जागरूकता, संवाद और संवेदनशीलता का एक सशक्त मंच बना। कार्यक्रम में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हंस वैश्य , फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. जसलीन कालरा शर्मा, बाल मनोवैज्ञानिक डॉ. बिंदु छाबड़ा एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के क्षेत्र में कार्य कर रही नूपुर सोरेन फाउंडेशन की अध्यक्ष नूपुर सोरेन ने अपने विचार साझा किए। डॉ. हंस वैश्य ने कहा, “हर … - [डीएवी (पीजी) कॉलेज में रेडक्रॉस द्वारा आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन।](https://netrashalaka.com/?p=18922): देहरादून : यूथ रेडक्रॉस कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की संवेदनशीलता के भूकंपीय दृष्टिकोण से अब छटे जोन में आ जाने से स्थानीय युवाओं और समुदाय को आपदा प्रबंधन का विधिवत प्रशिक्षण दिया जाना और भी महत्वपूर्ण एवं आवश्यक हो गया है। डॉo वर्मा डीएवी कॉलेज के दीन दयाल उपाध्याय सभागार में साइंस फैकल्टी द्वारा “आपदा प्रबंधन के परिप्रेक्ष्य में सामाजिक एवं व्यक्तिगत विकास” विषय पर आयोजित विशेष कार्यशाला एवं प्रशिक्षण शिविर में बतौर मास्टर ट्रेनर प्रोफ़ेसरों एवं छात्र – छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसी … - [विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री से मुलाकात।](https://netrashalaka.com/?p=18917): देहरादून  : उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के आवास जाकर मुलाकात की, प्रतिनिधिमंडल ने केबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया, उनके सहयोग एवं प्रयासों से प्रदेश में कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया पदोन्नति हुई व सुपरवाइजर बनी। वर्तमान में चल रही आंगनबाड़ी कार्यकतियों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया उन्होंने प्रतिमंडल की समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करने का आश्वासन दिया। आंगनवाड़ी केंद्र किराए के भवनों में संचालित किया जा रहे है, भवन किराया की धन राशि शासनादेश में संशोधन करने हेतु, किराए की धनराशि माता समिति के खाते में … - [कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर दो वाहन पलटे, मची चीख-पुकार।](https://netrashalaka.com/?p=18913): नैनीताल : कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया. जहां प्रिया बैंड के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया. बताया जा रहा है कि वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रैवलर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गया. जिसमें वाहन में सवार पर्यटक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं, इस टेंपो ट्रैवलर के ठीक पीछे चल रहा दूसरा ट्रैवलर भी सड़क पर पलट गया. जिसमें सवार 10 पर्यटक भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के … - [राजधानी में स्पा सेंटरों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई।](https://netrashalaka.com/?p=18910): देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देरहादून द्वारा सभी अधीनस्थों को ऑपरेशन प्रहार के तहत अपने –अपने क्षेत्र में स्थित होटल /ढावा/स्पा सेंटरों/ फड/फेरी/अपार्टमेंट आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का अनिवार्य रुप से सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में संपूर्ण जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज दिनांक 05/04/2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा बाजार में संचालित दो स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में बाहरी राज्यों से आई 07 महिलाएं बिना सत्यापन के कार्य करती हुई मिली, जिस पर सभी महिलाओं … - [द क्राउन ऑफ इंड़िया 2026 की विनर बनी सुप्रसिद्ध मॉड़ल मिस मेघना।](https://netrashalaka.com/?p=18907): नई दिल्ली। विवेक जैन। नई दिल्ली के राजेन्द्र भवन ऑड़िटोरियम में नटराज क्लब ने नटराज आर्ट यूनिवर्सल अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। अवार्ड शो में दिल्ली एनसीआर की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर आयोजित द क्राउन ऑफ़ इंडिया फैशन व मॉडलिंग कांटेस्ट 2026 में सुप्रसिद्ध मॉड़ल मिस मेघना को विजेता चुना गया। आयोजकों ने मिस मेघना को द क्राउन ऑफ़ इंडिया 2026 का सैश/रिबन पहनाकर, गुलदस्ता व प्रतीक चिहन भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगो ने मिस मेघना को जीत पर बधाई दी और उनके साथ फोटो ली। मिस मेघना ने जूरी सदस्यों, आयोजकों व … - [सफाई कर्मचारियों का कर्ज माफ करने हेतु कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन।](https://netrashalaka.com/?p=18904): देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (अनुसूचित जाति मोर्चा) अम्बेडकर नगर मण्डल के अध्यक्ष संयम कुमार ने आज प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास से भेंट कर सफाई कर्मचारियों के हितों से संबंधित एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संयम कुमार ने सरकार का ध्यान भारतीय जनता पार्टी के ‘उत्तराखंड दृष्टि पत्र 2022’ के संकल्प संख्या 45 की ओर आकर्षित किया, उन्होंने बताया कि दृष्टि पत्र के खंड ‘ख’ की बिंदु संख्या 01 में भाजपा ने यह स्पष्ट घोषणा की थी कि सत्ता में आने पर सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों द्वारा लिए गए ₹01 लाख तक के … - [NAPSR के 09वें स्थापना दिवस के अवसर पर RRR का शुभारंभ।](https://netrashalaka.com/?p=18890): देहरादून : नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) बुक बैंक द्वारा दिन रविवार को आर्थिक रूप से कमजोर निर्धन 100 बच्चों के लिए निःशुल्क स्टेशनरी एवं स्कूल बैग वितरण किये गए । साथ ही सौरभ थपलियाल मेयर नगर निगम देहरादून द्वारा RRR सेन्टर का उद्घाटन किया गया। बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव द्वारा दी गयी , नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दिल्ली एम्स से आयी काउंसलर मेघा शर्मा द्वारा दी गयी, बच्चों को साइक्लोजिकल समस्मयाओं के लिए बच्चों और बड़ो को साइक्लोजिस्ट एवं फिलॉस्फर डॉ० पवन शर्मा जी ने दी ,करीयर काउंसलिंग हेतु समाज … - [उत्तराखंड में नए थिएटर की ‘ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम’ की प्रस्तुति।](https://netrashalaka.com/?p=18886): देहरादून : स्पिक मैके उत्तराखंड ने पुरकुल यूथ डेवलपमेंट सोसाइटी के विद्यार्थियों के लिए एक रोचक नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया, जिसमें प्रसिद्ध नाया थिएटर द्वारा “ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम – कामदेव का अपना बसंत ऋतु का सपना” प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम आईआईटी रुड़की, मसूरी इंटरनेशनल स्कूल, टीएचडीसी ऋषिकेश और स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी, जॉलीग्रांट सहित विभिन्न स्थानों पर भी आयोजित किया गया। 1959 में महान रंगमंच विशेषज्ञ हबीब तनवीर द्वारा स्थापित नाया थिएटर अपनी विशिष्ट शैली के लिए जाना जाता है, जिसमें लोक परंपराओं और समकालीन रंगमंच का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इसके प्रमुख नाटकों में … - [तुलाज़ इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट।](https://netrashalaka.com/?p=18882): देहरादून : तुलाज़ इंस्टीट्यूट, देहरादून के वाइस चेयरमैन रौनक जैन ने लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड में प्रस्तावित विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना को लेकर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। रौनक जैन की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश को आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनाना है, जिसमें समेकित स्वास्थ्य शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षण प्रणाली तथा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष बल दिया गया है। इस अवसर पर रौनक जैन ने कहा, “हमारा प्रयास है कि उत्तराखण्ड को एक ऐसा शिक्षा केंद्र बनाया जाए जहाँ आधुनिक तकनीक, समग्र स्वास्थ्य … - [देहरादून में लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस। ](https://netrashalaka.com/?p=18878): देहरादून : चूना भट्टा क्षेत्र में एक शव मिलने की घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। रायपुर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना देहरादून जैसे शांत शहर की छवि को भी प्रभावित कर रही है जहां आमतौर पर ऐसी घटनाएं कम देखी जाती हैं। चूना भट्टा देहरादून का एक घना बसा हुआ इलाका है जो रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुबह के समय एक व्यक्ति ने क्षेत्र … - [आकाशीय बिजली गिरने से 02 किशोरों समेत तीन की मौत, 02 घायल।](https://netrashalaka.com/?p=18875): चित्रकूट : जिले में अचानक मौसम बदलने से हुई बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के चलते दो किशोरों और एक महिला की जान चली गई. जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। परिजनों को सहायता देने की कवायद की जा रही है.शुक्रवार सुबह से अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए. इसी के साथ तेज हवाओं संग बारिश होने लगी. कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिरी. पहली घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौड़ा के रहुनी पुरवा गांव की … - [परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों पर कार्रवाई करते हुए डीलरों को दी चेतावनी।](https://netrashalaka.com/?p=18870): देहरादून :  संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), देहरादून डॉक्टर अनीता चमोला के निर्देशानुसार अपंजीकृत वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे निजी वाहनों पर कार्रवाई करना था, जो बिना पंजीकरण एवं बिना नंबर प्लेट के शहर में अनियमित रूप से संचालित हो रहे है। जिससे उनके स्वामियों अथवा संबंधित एजेंसियों की पहचान करना कठिन हो जाता है, यह अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), देहरादून पंकज श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा संचालित किया गया, इसमें अनुराधा पंत, प्रज्ञा पंत परिवहन कर अधिकारी एवं अन्य शामिल थे, अभियान के दौरान विशेष रूप … - [हनुमान मंदिर में मनाया गया हनुमान जी का जन्मोत्सव।](https://netrashalaka.com/?p=18865): बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बागपत के गौरीपुर जवाहरनगर स्थित चमत्कारी संकटमोचन श्री हनुमान मन्दिर एवं सिद्ध आश्रम में हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव में उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आयी जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की और हनुमान जी की पूजा अर्चना की। आश्रम के संचालक श्री धर्मवीर भगत जी के पावन सानिध्य में मन्दिर में 24 घंटे से चल रहे रामायण के अखण्ड़ पाठ, मूलमंत्र माला के अखण्ड़ जाप व हनुमान चालीसा के अखण्ड़ पाठ के पूर्ण होने पर यज्ञ … - [विष्णुप्रयाग में नदी में कूदे युवक का SDRF द्वारा किया गया सफल रेस्क्यू।](https://netrashalaka.com/?p=18857): चमोली : आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को SDRF पोस्ट जोशीमठ को थाना गोविंदघाट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विष्णुप्रयाग घाट क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा पुल से नदी में छलांग लगा दी गई है। सूचना मिलते ही SDRF टीम पोस्ट जोशीमठ से उप निरीक्षक कुलदीपक पांडे के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति, *मोनिश (उम्र 25 वर्ष), निवासी कर्नाटक, विष्णुप्रयाग* से लगभग 3 किलोमीटर आगे टंया पुल के पास से नदी में कूद गया था और बहाव के कारण आगे जाकर एक टापू में फंस गया। SDRF टीम … - [सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का सफल समापन।](https://netrashalaka.com/?p=18853): देहरादून :  राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह संस्थान परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र तिवारी, अपर निदेशक डॉ. निशांत सक्सेना, रजिस्ट्रार डॉ. विजय उपाध्याय सहित तौसीफ इकबाल (विभागाध्यक्ष), इमैनुअल गैब्रियल, संदीप गौतम, विनायक शर्मा, अंकित एवं लोकेन्द्र सहित अनेक संकाय सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने एनएसएस स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करते हैं। … - [पूर्व बसपा एमएलसी को अपराधी घोषित, ED ज़ब्त करेगी 1000 करोड़ की संपत्ति।](https://netrashalaka.com/?p=18850): सहारनपुर : खनन माफिया और पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाजी इकबाल को ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ घोषित कर दिया है. इसके साथ ही उसकी तीन चीनी मिलों समेत लगभग 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त करने के आदेश जारी किए गए हैं. आरोप है कि हाजी इकबाल ने अवैध खनन के जरिए हजारों करोड़ की बेनामी संपत्तियां अर्जित की है। अवैध खनन से खड़ा किया 5000 करोड़ का साम्राज्य: जांच एजेंसियों के मुताबिक, अब तक हाजी इकबाल की 5,000 करोड़ रुपये से … - [दूसरे राज्य के जाति प्रमाण पत्र से नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ : हाईकोर्ट।](https://netrashalaka.com/?p=18848): ग्वालियर : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने जातिगत आरक्षण पर अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि ऐसे लोग जिनके पास दूसरे राज्यों के जाति प्रमाणपत्र हैं उन्हें मध्य प्रदेश में जातिगत आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता है. ये फैसला कोर्ट ने मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला याचिकाकर्ता के मामले में सुनवाई के बाद दिया है। असल में उत्तर प्रदेश के जिला जालौन की मूल निवासी महिला अर्चना दांगी ने ग्वालियर हाईकोर्ट में याचिका लगायी थी जिसमें बताया गया था की, याची ने उच्च माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा 2018 में … - [एसएसपी ने किए 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले।](https://netrashalaka.com/?p=18846): देहरादून : पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर पर व्यापक तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक न0पु0 नरेश राठौर को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर, निरीक्षक न0पु0 नरेन्द्र गहलावत को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पु0 कार्यालय तथा उ0नि0 न0पु0 कुन्दन राम को थानाध्यक्ष प्रेमनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ पु0कार्यालय भेजा गया है। उ0नि0न0पु0 संजीत कुमार को … - [पत्नी व बच्चे को कमरे में बंद कर युवक ने लगाई फांसी।](https://netrashalaka.com/?p=18844): देहरादून : रायपुर थाना क्षेत्र स्थित सुंदरवाला में एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसने अपनी पत्नी और तीन माह की बच्ची को कमरे में बंद कर रखा था। बताया जा रहा है कि मृतक शुभम का नवंबर 2024 में प्रेम विवाह हुआ था और वह ड्राइविंग का काम करता था। मंगलवार को सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने घर के कमरे में खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर जान दी थी। 108 एंबुलेंस के स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। … - [उपखण्डशिक्षा अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार।](https://netrashalaka.com/?p=18837): डोईवाला : विकासखंड डोईवाला के उपखण्डशिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया, सूत्रों के अनुसार, यह नेपाली फार्म में किसी निजी विद्यालय की आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के लिए रिश्वत ले रहे थे। थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून पर पंजीकृत मु0अ0सं0-7/2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो0अधि0 2018) बनाम धनवीर सिंह बिष्ट, उपशिक्षा अधिकारी, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला, जनपद देहरादून में दिनांक 01.04.2026 को सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा अभियुक्त धनवीर सिंह बिष्ट हाल तैनाती उप शिक्षा अधिकारी, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला, जनपद देहरादून एवं अभियुक्ता … - [उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में करोड़ों के घोटाले पर CBI कोर्ट का फैसला, मैनेजर समेत 12 को जेल।](https://netrashalaka.com/?p=18833): देहरादून : उत्तराखंड के बैंकिंग सेक्टर की आज एक बड़ी खबर सामने आई है. सीबीआई यानी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत ने उधम सिंह नगर जिले में हुए बहुचर्चित बैंक धोखाधड़ी मामले में अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की बाजपुर शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत कुल 12 आरोपियों को दोषी करार देते हुए जेल और भारी जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत का कड़ा रुख, मैनेजर को 4 साल की सजा: देहरादून स्थित विशेष सीबीआई न्यायाधीश की अदालत ने आज यानी 31 मार्च को इस मामले की अंतिम सुनवाई करते हुए … - [यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा?](https://netrashalaka.com/?p=18830): लखनऊ : बीएसपी चीफ मायावती ने कहा कि जनता सरकार की उदासीनता से परेशान है और बीएसपी से उम्मीद लगाए हुए है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करने का निर्देश दिया। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आज मंगलवार (31 मार्च) को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में यूपी स्टेट और जिला पदाधिकारियों की बैठक की. इस बैठक में संगठन की जमीनी और आर्थिक मजबूती तथा चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई. इस दौरान पूर्व सीएम मायावती ने … - [कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में की बंपर वृद्धि।](https://netrashalaka.com/?p=18827): नईदिल्ली : नए फायनेंशियल ईयर 2026-27 की शुरुआत होते ही जोर का झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार 1 अप्रैल की सुबह गैस सिलेंडर के दाम अपडेट कर दिए हैं. नए दाम आज से ही लागू हो गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक कंपनियों ने 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि (LPG Cylinder Price Hike) की है. राजधानी दिल्ली से लेकर सभी शहरों में यह दाम लागू हुए हैं. कंपनियों ने प्रति सिलेंडर करीब 195.50 रुपये की बढ़ोत्तरी की है. वहींं, तेल कंपनियों ने 14 किग्रा. वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों … - [नेहा शर्मा को नेशनल गवर्निंग बॉडी मेंबर के रूप में पुनः नियुक्ति।](https://netrashalaka.com/?p=18822): देहरादून : महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता नेहा शर्मा को एक बार फिर FICCI FLO (फिक्की फ्लो) की नेशनल गवर्निंग बॉडी का मेंबर नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी वह इस महत्वपूर्ण पद पर रह चुकी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महिला उद्यमिता, स्किल डेवलपमेंट और ग्रासरूट स्तर पर सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। नेहा शर्मा वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही, वह वर्ष 2022 में फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। उनके नेतृत्व में संगठन ने महिलाओं को … - [चौकी प्रभारी कुठालगेट को तत्काल प्रभाव से किया निलम्बित।](https://netrashalaka.com/?p=18817): देहरादून : दिनाक – 30-03-26 को चौकी कुठालगेट क्षेत्रान्तर्गत GEN- Z क्लब/बार के निर्धारित समयावधि के बाद भी संचालित होने के दौरान हुए विवाद तथा उक्त विवाद के चलते जोहडी गांव में गोली चलने से घटित घटना के दृष्टिगत अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उ0नि0 अशोक कुमार, चौकी प्रभारी कुठालगेट को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया। - [हर्षोल्लास के साथ मनायी गई महावीर जयंती।](https://netrashalaka.com/?p=18813): बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत नगर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती को बड़ी ही भव्यता के साथ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री 1008 अजितनाथ जैन बड़ा मन्दिर से भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा को पूर्ण आदर के साथ रथ में स्थापित किया गया। इसके उपरान्त रथयात्रा ढ़ोल-नगाड़ो व बैंड़-बाजो के साथ बागपत नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई श्री जैन इण्टर कॉलेज बागपत स्थित पांडुशिला पहुंची। भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा का पांडुशिला पर इन्द्रो ने मंत्रोंचार द्वारा अभिषेक व पूजन किया गया। इसके उपरान्त फिर … - [द आर्यन स्कूल ने अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया।](https://netrashalaka.com/?p=18810):   देहरादून : द आर्यन स्कूल ने अभिभावकों का स्वागत करने तथा उन्हें विद्यालय की कार्यप्रणाली, नीतियों और शैक्षणिक ढांचे से परिचित कराने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद विद्यालय के कोयर द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रिंसिपल बी. दासगुप्ता ने संस्थान के प्रमुख सदस्यों का परिचय कराया और विद्यालय की दृष्टि एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अभिभावकों को विद्यालय के नियमों और संस्थागत दिशानिर्देशों की जानकारी भी दी गई। किंडरगार्टन शिक्षा पर एक विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से प्रारंभिक बाल्यावस्था के विकास के महत्व को रेखांकित किया गया। … - [परिवहन मंत्री ने किया व्यावसायिक यात्री वाहनों के ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ।](https://netrashalaka.com/?p=18805): हरिद्वार : चारधाम यात्रा–2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ आज एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा के करकमलों द्वारा किया गया। मंत्री द्वारा ग्रीन कार्ड पोर्टल वेबसाइट पर क्लिक कर ग्रीन कार्ड अप्रूव किया गया एवं प्रदेश का पहला ग्रीन कार्ड वाहन चालक को प्रदान किया गया । ग्रीन कार्ड प्रणाली के अंतर्गत चारधाम यात्रा में सम्मिलित व्यावसायिक वाहनों को तकनीकी रूप से फिट एवं सुरक्षित सुनिश्चित … - [दुबई कनेक्शन पर कानूनी शिकंजा, रोशन रतूड़ी के खिलाफ दून में मुकदमा दर्ज।](https://netrashalaka.com/?p=18802): देहरादून : बड़ी खबर सामने आई है, जहां दुबई में रहने वाले कथित “अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी” रोशन रतूड़ी पर IT एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप मोहन चमोली की शिकायत पर हुई है। शिकायत के अनुसार, रोशन रतूड़ी पर आरोप है कि वह दुबई में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए उत्तराखंड के संवेदनशील मुद्दों पर लगातार बयानबाजी कर रहे थे, जिससे सामाजिक तनाव बढ़ रहा था। आरोप यह भी है कि वह कई मामलों में बिना तथ्यों के लाइव आकर भड़काऊ और विवादित बातें करते पाए गए। शिकायत में कहा गया है … - [ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या।](https://netrashalaka.com/?p=18794): देहरादून : आज दिनांक 30/03/2026 को समय 6.50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी, गांव मे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल कंट्रोल द्वारा उच्च अधिकारियों और राजपुर थाना को अवगत कराया गया, घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो N कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो N में सवार … - [जेवर इण्टरनेशनल हवाई अड्डा की न्यू बसपा सरकार ने रखी : मायावती।](https://netrashalaka.com/?p=18792): लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जेवर में नोएडा इण्टरनेशनल हवाई अड्डा को लेकर किया ट्यूट । 1. काफी लम्बे इंतज़ार के बाद जेवर में नोएडा इण्टरनेशनल हवाई अड्डा के प्रथम चरण का कल उद्घाटन हुआ, जबकि इसकी रूपरेखा ही नहीं बल्कि इसके सभी ज़रूरी बुनियादी कार्य बी.एस.पी. की मेरी सरकार में ही शुरू हो गये थे। 2. इतना ही नहीं बल्कि उस समय केन्द्र में रही कांग्रेस पार्टी की सरकार अगर रोड़ा नहीं अटकाती तो विकास का यह कार्य, यमुना एक्सप्रेसवे आदि की तरह, काफी पहले मेरी सरकार में ही पूरा हो … - [हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल ने किया वार्षिकोत्सव का आयोजन।](https://netrashalaka.com/?p=18788): नई दिल्ली। विवेक जैन। रोहिणी सेक्टर 11 के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल द्वारा पंजाबी बाग क्लब ऑड़िटोरियम में स्कूल के वार्षिक उत्सव 2026 और ग्रेजुएशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, स्कूल यात्रा केे सुमित वर्मा, एक्टर जुनैद खान, प्रधानाचार्य पूजा सभरवाल, नटराज आर्ट के डाक्टर लक्की कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बच्चों के … - [पीआरडी जवान की मौत से उठा पर्दा, लेकिन होगी फॉरेंसिक जाँच।](https://netrashalaka.com/?p=18781): रायपुर : दिनांक 28/03/2026 को थाना रायपुर से संबंधित सुनील रतूड़ी की मृत्यु के प्रकरण में पुलिस द्वारा मृतक सुनील रतूड़ी का विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों द्वारा मृत्यु का कारण Hanging (फांसी लगाना) बताया गया, फिर भी पुलिस द्वारा मृत्यु के कारणों की और अधिक स्पष्टता व परिजनों की आंशका के दृष्टिगत मृतक का बिसरा संरक्षित कराया गया है, जिसे अग्रिम जाँच हेतु फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जायेगा। संपूर्ण प्रकरण की ज्यूडिशल इंक्वारी मजिस्ट्रेट के द्वारा की जाएगी। - [एक्शन में पीएम बालेन शाह, हिरासत में लिए गए पूर्व पीएम ओली।](https://netrashalaka.com/?p=18779): काठमांडू : नेपाल पुलिस ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया है. ‘काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार, ‘उन्हें सितंबर में हुए ‘जेन-जी (Gen Z)’ विरोध प्रदर्शनों के कथित दमन से जुड़े एक ‘गैर-इरादतन हत्या’ के मामले में गिरफ्तार किया गया है। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को शनिवार को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि क्या पिछले सितंबर में जेन जी (Gen Z) विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई लोगों की मौत को रोकने में उन्होंने कोई लापरवाही बरती … - [संगठन में इन पत्रकारों को मिली अहम जिम्मेदारी।](https://netrashalaka.com/?p=18776): देहरादून : भारती श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड की आज 29 मार्च 2026 को एक अहम बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड राज्य संगठन एवं जिला संगठनों में कुछ पदों पर संगठन के सम्मानित सदस्यों को मनोनीत कर रहा है। यूनियन के राष्ट्रीय संस्थापक शाहनवाज हसन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे, राष्ट्रीय संगठन सचिव नवीन जोशी और राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा की सहमति से इन पदों पर संगठन के सदस्यों को मनोनीत किया गया है। कार्यवाहक महामंत्री के पद पर पुष्कर सिंह नेगी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मंडल … - [महावीर जयन्ती के दृष्टिगत यातायात प्लॉन निम्नवत रहेगा।](https://netrashalaka.com/?p=18774): देहरादून : दिनांक – 30/03/2026 को महावीर जयन्ती के दृष्टिगत यातायात प्लॉन :- शोभा यात्रा रूट :– पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला – आढत बजार – सहारनपुर चौक – झण्डा बाजार – कोतवाली – धामावाला – राजा रोड – प्रिन्स चौक – पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला। शोभायात्रा का समय :- प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक। ● शोभा यात्रा में सम्मिलित व्यक्तियो द्वारा सडक के आधे भाग का प्रयोग किया जायेगा एवं शोभा यात्रा के साथ – साथ आधे भाग पर यातायात संचालन भी किया जायेगा। आवश्यकता पडने पर निम्न रूटो पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जायेगा। ● शोभा यात्रा के … - [दिव्यांगों की सेवा हेतु ‘गौरा पूजा एवं डांडिया रास प्रतियोगिता’ का आयोजन।](https://netrashalaka.com/?p=18771): देहरादून : दिव्यांगजनों की सेवा और सहयोग के उद्देश्य से प्रथम श्वास फाउंडेशन द्वारा आज NJ Portico होटल में ‘गौरा पूजा एवं डांडिया रास प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे रंगारंग और यादगार बना दिया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं वरिष्ठ समाजसेविका अनामिका जिंदल ने जानकारी दी कि यह आयोजन हर वर्ष दिव्यांगों की सहायता के उद्देश्य से किया जाता है। इस कार्यक्रम से प्राप्त बची हुई राशि का उपयोग दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने में किया जाता है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें … - [हवालात में पीआरडी जवान ने फंदा लगाकर दी जान।](https://netrashalaka.com/?p=18767): रायपुर : आज दिनांक 28.03.2026 को समय 15.15 बजे एमडीटी के माध्यम से थाना रायपुर पर सूचना प्राप्त हुयी कि लाडपुर स्थित महादेव फ्यूल पैट्रोल पंप पर एक व्यक्ति द्वारा पेट्रोल भराने के बाद पैसे नहीं दिये जा रहे हैं जो कि नशे शराब में धुत है और कर्मचारियों से बद्तमीजी व झगडा किया जा रहा है, जिस पर चीता कर्मचारी मौके पर पहुचें जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु उक्त व्यक्ति नशे शराब में कुछ सुनने समझने के लिए तैयार नहीं था जिसके बाद चीता कर्मगण द्वारा उक्त व्यक्ति को उसके वाहन सहित थाने लाया … - [अवैध जुआ पार्टी से 40 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।](https://netrashalaka.com/?p=18764): ऋषिकेश : बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को अवैध गतिविधियों के संचालन के सम्बन्ध में मिली गोपनीय सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग पर दबिश … - [8 साल की मासूम से दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।](https://netrashalaka.com/?p=18762): फर्रुखाबाद : थाना कमालगंज क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को बच्ची (8) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने रुपयों का लालच देकर दुष्कर्म किया है.बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। परिजनों के मुताबिक, थाना कमालगंज के एक गांव की रहने वाली मासूम (8) शुक्रवार को एक कार्यक्रम में गई थी. आरोप है कि इस दौरान गांव का रहने … - [धूमधाम के साथ मनाया गया ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटौरा का वार्षिकोत्सव।](https://netrashalaka.com/?p=18758): बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। खेकड़ा तहसील के घिटौरा गांव में स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र त्यागी ने मुख्य अतिथि, एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा के अध्यक्ष व ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकलां के प्रधानाचार्य ब्रिजेश शर्मा और भाजपा नेता व सुप्रसिद्ध समाजसेवी नवीन चौधरी ने विशिष्ट अतिथि, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा कार्यकारिणी सदस्य कमलकान्त त्रिपाठी, सीडीएस पब्लिक स्कूल हसनपुर मसूरी के प्रधानाचार्य संतकुमार धामा, सुन्हेड़ा के प्रमुख … - [ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल ने किया टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित।](https://netrashalaka.com/?p=18754): बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। शुक्रवार को ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटौरा का वर्ष 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। स्कूल में नर्सरी कक्षा से लेकर कक्षा 11 तक केे वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा कर दी गयी। हर बार की तरह इस बार भी स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इस बार कक्षा 5 की आराध्या 98 पाइंट 62 अंक व अथर्व 98 पाइंट 52 अंक लाकर स्कूल टॉपर बने और उनको विशेष सम्मान से स्कूल प्रबन्ध समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। स्कूल प्रबन्ध समिति द्वारा हर कक्षा से टॉप 5 विद्यार्थियों का चयन कर उनको सम्मानित किया गया। स्कूल … - [स्पिक मैके द्वारा उस्ताद कमाल साबरी की मनमोहक सारंगी वादन प्रस्तुतियाँ आयोजित।](https://netrashalaka.com/?p=18747): देहरादून : स्पिक मैके उत्तराखण्ड चैप्टर द्वारा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सारंगी वादक उस्ताद कमाल साबरी की श्रृंखलाबद्ध शास्त्रीय संगीत प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इन प्रस्तुतियों को एसआरएफ फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। इस संगीत श्रृंखला के अंतर्गत दून पुस्तकालय एवं अनुसंधान केंद्र, देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार), स्पेशल होम (देहरादून), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, तथा डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट सहित विभिन्न स्थलों पर प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों, फैकल्टी एवं संगीत प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रख्यात तबला वादक रजनीश मिश्रा की संगत में उस्ताद कमाल साबरी ने राग शुद्ध सारंग की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने श्रोताओं … - [नौगांव–पुरोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत।](https://netrashalaka.com/?p=18743): उत्तरकाशी : नौगांव–पुरोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 12 बजे नौगांव से पुरोला की ओर जा रही एक ऑल्टो कार थली सड़क के पास अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक आकाश उर्फ विशन (35) पुत्र सुंदर लाल, निवासी डाबरा गांव (पट्टी गढ़/खाटल) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन स्टेट हाईवे-17 पर दुर्घटनाग्रस्त होकर द्वारसेरी क्षेत्र के खेतों में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव … - [रात्रिकालीन चेकिंग अभियान में 65 चालान, 24 वाहन सीज़।](https://netrashalaka.com/?p=18739): देहरादून : डॉ. अनीता चमोला (आरटीओ प्रवर्तन, देहरादून) के निर्देशन में दिनांक 24 एवं 25 मार्च 2026 को जनपद देहरादून में सघन रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अवैध परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संचालित किया गया। अभियान का संचालन परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पंत एवं परिवहन कर अधिकारी मुकुल मारवाल के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम द्वारा किया गया, जिसमें परिवहन उपनिरीक्षक, परिवहन आरक्षी, प्रवर्तन चालक एवं होमगार्ड सम्मिलित रहे। अभियान के दौरान निम्न प्रमुख अनियमितताएँ पाई गईं— • एक सफेद नंबर प्लेट (निजी) की जेसीबी मशीन को व्यावसायिक उपयोग में संचालित करते हुए … - [उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव के दूसरे दिन लोक कलाकारों ने बिखेरा रंग।](https://netrashalaka.com/?p=18734): देहरादून : राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई), उत्तराखण्ड, द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 का दूसरा दिन राज्य की समृद्ध और विविध जनजातीय संस्कृति को समर्पित एक जीवंत उत्सव के रूप में सामने आया। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक कलाकारों रोहित चौहान, जितेंद्र तोमक्याल, ललित मोहन जोशी, हरीश जोशी और अनुज जौनसारी ने अपनी सुरीली और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रहे। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, “मैंने हमेशा प्रयास किया है कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव … - [वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किए कई निरीक्षकों/उप निरीक्षकों के तबादले।](https://netrashalaka.com/?p=18731): देहरादून : आज दिनांक 26/03/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निम्न निरीक्षकों/उप निरीक्षकों के स्थानांतरण उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर किए गए। - [राजेश पांचाल को किया गया नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित।](https://netrashalaka.com/?p=18727): नई दिल्ली। विवेक जैन। समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए बलवीर नगर शाहदरा के निवासी सुप्रसिद्ध समाजसेवी, कांट्रेक्टर व इंड़िया इंजीनियरिंग कम्पनी के चेयरमैन राजेश पांचाल को बागपत में नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान देशहित, समाजहित और घार्मिक कार्यो में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्याे के लिए प्रदान किया गया। नीरा अमृत सम्मान समिति की ओर से महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित इंटरनेशनल अवार्डी व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विपुल जैन ने राजेश पांचाल को पगड़ी व फूलमाला पहनाकर, चादर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर और नीरा अमृत सम्मान का … - [ईरान युद्ध के बीच बड़ा झटका, पेट्रोल ₹5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा।](https://netrashalaka.com/?p=18722): नई दिल्ली : भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी. सूत्रों ने बताया कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के बाद दुनिया भर में तेल की कीमतों में हालिया उछाल का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाला जा रहा है। भारत में फ्यूल मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव है क्योंकि 28 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद रिटेल पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं. 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान … - [श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी ने यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा।](https://netrashalaka.com/?p=18719): देहरादून : आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर द्वारा श्री केदार सभा के अध्यक्ष, बी.के.टी.सी. के प्रतिनिधियों तथा हक-हकूकधारियों के साथ केदारनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केदारनाथ धाम पहुंचकर संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्रा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत बर्फ हटाने, यात्रा पैदल मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा मूलभूत सुविधाओं को … - [मेडिकल कॉलेज की छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव।](https://netrashalaka.com/?p=18716): देहरादून: पटेलनगर क्षेत्र में स्थित एक नामी मेडिकल कॉलेज की एमएस नेत्र रोग की छात्रा सड़क किनारे खड़ी कार में अचेत अवस्था में मिली. परिजन शीशा तोड़कर उसे बाहर निकालकर महंत इंद्रेश अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता ने विभागाध्यक्ष डॉक्टर पर मानसिक, शैक्षणिक, आर्थिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए है। छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर विभागीय डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। एमएस ऑप्थैल्मोलॉजी की पढ़ाई कर रही तन्वी: दरअसल, हरियाणा … - [01 अप्रैल से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, अब सिर्फ OTP से नहीं होगा काम।](https://netrashalaka.com/?p=18711): *_RBI का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, अब सिर्फ OTP से नहीं होगा काम_* नई दिल्ली : भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल लेनदेन और उसके साथ बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा फैसला लिया है. 1 अप्रैल 2026 से देश में ऑनलाइन पेमेंट का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है. RBI ने डिजिटल भुगतान के लिए नए सुरक्षा मानक जारी किए हैं, जिसके तहत अब केवल एक OTP के भरोसे लेनदेन करना संभव नहीं होगा। RBI की नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब सभी डिजिटल … - [संसद ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन विधेयक को दी मंजूरी।](https://netrashalaka.com/?p=18708): नई दिल्ली : संसद ने बुधवार को उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026 को पारित कर दिया तथा सरकार ने आश्वासन दिया कि इस समुदाय के लोगों की गरिमा को बरकरार रखा जाएगा और उनके खिलाफ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा.उच्च सदन में इस विधेयक को चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है. राज्यसभा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सभी सदस्यों ने उभयलिंगी समुदाय के लोगों के कल्याण को लेकर समान रूप से चिंता जतायी। मंत्री ने … - [मुख्यमंत्री ने किया रामनवमी पर दो दिन अवकाश।](https://netrashalaka.com/?p=18704): लखनऊ : रामनवमी पर अवकाश को लेकर योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. इस बार रामनवमी पर दो दिन छुट्टी रहेगी. सीएम योगी ने आदेश दिया है कि 26 मार्च के साथ ही 27 मार्च को भी यूपी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पहले यह छुट्टी सिर्फ 26 मार्च को ही थी, लेकिन इसे एक दिन और बढ़ा दिया गया है. ऐसा जनभावना और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए निर्णय लिया गया है. रामनवमी पर अनुमान है कि लाखों श्रद्धालु मंदिरों में उमड़ेंगे. इसी के मद्देनजर लगातार दो दिन अवकाश रहेगा.उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने संवेदनशील निर्णय … - [ओलंपस हाई में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित।](https://netrashalaka.com/?p=18693): देहरादून : ओलंपस हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी सेक्शन, कक्षा 2 (बैच 2025–2026) के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय के सभागार में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अभिभावकों एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। समारोह का मुख्य आकर्षण नन्हे स्नातकों को ट्रॉफी एवं दीक्षांत टोपी प्रदान करना रहा। ये वितरण निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. अनुराधा पुंडीर मल्ला तथा उप-प्रधानाचार्या अर्चना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कक्षा केजी, प्रथम एवं द्वितीय के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं तथा धन्यवाद कविताएँ प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों की सफलता का उत्सव मनाने हेतु केक काटने का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन … - [ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने किया वर्ष 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित।](https://netrashalaka.com/?p=18690): बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। खेकड़ा क्षेत्र के मवीकलां गांव में स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में वर्ष 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीरज शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष बागपत, ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल मवीकलां के प्रबंधक जय सिंह शर्मा, देवेंद्र त्यागी जिला पंचायत सदस्य बागपत, रामकुमार शर्मा प्रबंधक ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिटोरा, विद्यालय के प्रिंसिपल ब्रिजेश कुमार शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, देवदत्त शर्मा अध्यक्ष ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल मवीकलां, कमल त्रिपाठी प्रबंध समिति एम एम कॉलेज खेकड़ा, उमाशंकर शर्मा, संजय शर्मा उपप्रबंधक एम एम डिग्री कॉलेज खेकड़ा, दिनेश शर्मा एम एम कॉलेज खेकड़ा, संतराम … - [छात्रों के दो पक्षों में मारपीट, घटना में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत।](https://netrashalaka.com/?p=18688): देहरादून : कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते बीटेक के छात्रों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. मामले में थाना प्रेमनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन छात्रों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए छात्र प्रेमनगर स्थित निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते हैं. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। सोमवार देर रात थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर … - [हरियाणा में IPS-HPS अफसरों के तबादले।](https://netrashalaka.com/?p=18686): चंडीगढ़ : हरियाणा में पुलिस विभाग में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल देखने को मिला है जिसके तहत आईपीएस और एचपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं.आईपीएस हिमांशु गर्ग को एआईजी प्रोविजनिंग का एडिशनल चार्ज दिया गया है. IPS चंद्रमोहन को SP कुरुक्षेत्र लगाया गया है, IPS विनोद कुमार को SP हांसी लगाया गया है, IPS उपासना को SP CID हरियाणा लगाया गया है। IPS शुभम सिंह को DCP झज्जर लगाया गया है, आईपीएस मनप्रीत सूदन को एसपी कैथल लगाया गया है. IPS अमरिंदर सिंह को DCP क्राइम & ट्रैफ़िक पंचकुला लगाया गया है. आईपीएस नीतिश अग्रवाल को … - [पुलिस कस्टडी में बहन को भाइयों ने मारी गोली।](https://netrashalaka.com/?p=18684): सहारनपुर : जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. चार दिन पहले प्रेमी के साथ घर छोड़ने वाली युवती को उसके भाइयों ने ही गोली मार दी. भाइयों ने ने पुलिस की मौजूदगी में घटना को अंजाम दिया. युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी ओर बहन को गोली मारने के बाद दोनों भाई मौके से फरार हो गए. आनन फानन में पुलिस ने घायल युवती को फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर का कर दिया. एसएसपी ने गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की है। … - [एलिबेटेड रोड़ को लेकर, मुख्यमंत्री व मुख्यसचिव को भेजा ज्ञापन।](https://netrashalaka.com/?p=18680): देहरादून : बस्ती बचाओ आन्दोलन के वैनर के तले आज बड़ी संख्या में प्रभावितों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा बरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में जनविरोधी ,पर्यावरण एलिबेटेड रोड परियोजना निरस्त करने की मांग की गई । इस अवसर पर बस्ती बचाओ आन्दोलन संयोजक अनन्त आकाश ,नुरैशा अंसारी ,विप्लव अनन्त प्रभात डण्डरियाल,काशीराम नौटियाल ,शबनम,बिरवति ,शहजादि,धनसिंह पंवार,रामललखन ,सुशििला,सुमित्रा रावत ,अशोक यादव ,निसार अहमद ,आकिल ,बबिता थापा, विमला बस्नेत, शैलेन्द्र भट्ट,अमरीश, उषा देवी, रवि प्रताप ,शीतल, गोलू ,पूजा देवी, रिसिका,कनिस्का ,,सजल, वंशकुमार,प्रज्जवल दीक्षित, रणजीत ,राजकुमार ,रामलखन ,दिप्पू गहलोत, सुभम , सुन्दर लाल,आदित्य ,सुरेशकुमार राजेश शर्मा, महेश पूर्वे ,नूतन ,रिश्भ, … - [दून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी।](https://netrashalaka.com/?p=18677): देहरादून : पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट” नन्हे पाठकों को प्रेरित करने की अनोखी पहल पुस्तक पढ़ने की खुशी को बढ़ावा देने वाली एक बेहद प्रेरणादायक पहल में देहरादून के पाँच वर्षीय बालक अक्षोभ्य शर्मा, जो ओएसिस जूनियर स्कूल के छात्र हैं, ने अपनी स्वयं की मिनी लाइब्रेरी शुरू की है, जिसका नाम “द रीडिंग नेस्ट” रखा गया है। आज के समय में जब बच्चों का ध्यान तेजी से मोबाइल और स्क्रीन की ओर बढ़ रहा है और चारों ओर कई तरह के आकर्षण मौजूद हैं, ऐसे में किताबों के प्रति प्रेम … - [द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित।](https://netrashalaka.com/?p=18674): देहरादून : द आर्यन स्कूल में यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस का आयोजन विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम नन्हे विद्यार्थियों के शैक्षिक जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का प्रतीक रहा, जब वे प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए अग्रसर हो रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत “हेंसल एंड ग्रेटल – ए म्यूजिकल” नाटक की प्रस्तुति से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इस प्रस्तुति की उपस्थित दर्शकों ने सराहना की। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण “जर्नी ऑफ द ग्रेजुएट्स” रहा, जिसमें विद्यार्थियों को उनकी विशिष्टताओं के आधार पर टाइटल एवं प्रमाण … - [दून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग।](https://netrashalaka.com/?p=18671): देहरादून : हर्षल फाउंडेशन द्वारा आयोजित दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में दिव्यांग बच्चों की अद्भुत प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों से बच्चों ने भाग लिया, जिनमें उड़ान स्पेशल स्कूल, चेरी किड्स स्कूल, हिल ग्रुप स्कूल, ग्रीन फील्ड स्कूल, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल डेवलपमेंट एंड इकोनॉमिक एंपावरमेंट, नेशनल करियर सर्विस सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड, रिफरल राइडर इंटरनेशनल सेंटर के साथ-साथ लगभग 15 बच्चों ने व्यक्तिगत रूप से भी भाग लिया। कुल मिलाकर डेढ़ सौ से अधिक दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे, जिनमें से 70 बच्चों … - [काम न चलने से परेशान ड्राइवर ने की आत्महत्या।](https://netrashalaka.com/?p=18669): पटेलनगर : आज दिनाँक 22-03-2026 को नया गाँव चौकी पर सूचना प्राप्त हुयी की आसन नदी झूला पूल के नीचे एक व्यक्ति का शव पडा हुआ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर व चौकी प्रभारी नयागाँव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। मौके पर आसन नदी झूला पूल के नीचे पडे व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो उक्त व्यक्ति का नाम पता महेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी भूडपुर नयागाँव कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 32 वर्ष के रुप में हुयी। जिस सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर गुमशुदगी क्रमाँक 20/2026 दिनाँक 20-03-2026 को पंजीकृत … - [जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।](https://netrashalaka.com/?p=18666): देहरादून : दिनांक 23/03/2026 को परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न महानुभावों, गणमान्य अतिथियों के साथ- साथ भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना के दृष्टिगत सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज दिनांक 22/03/2026 को जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी देहरादून व एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कार्यक्रम हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए समय से सारी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगणो एवं महानुभावों के सम्मलित होने के दृष्टिगत … - [चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के दृष्टिगत रूट प्लान निम्नवत रहेगा।](https://netrashalaka.com/?p=18661): देहरादून : दिनांक 23/03/2026 को परेड़ ग्राउंड देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दृष्टिगत रूट प्लान*   * मसूरी/राजपुर रोड से आनें वाले वाहनों हेतु रूट-*   मसूरी डायर्वजन से ग्रेट वेल्यू से बहल चौक से सर्वे चौक से कॉनवेन्ट तिराहा पर ड्राप कर बन्नु स्कुल पार्किंग *पिकअप प्वांइट-* आईआरडीटी नियर सर्वे चौक   * विकासनगर/चकराता से आने वाले वाहनो हेतु रूट -*   बल्लुपूर चौक से किशननगर चौक से बिन्दाल से घंटाघर से दर्शनलाल चौक से लेन्सडाउन चौक पर ड्राप कर बन्नु स्कुल पार्किंग स्थल। *पिकअप प्वांइट-* कनक चौक   * रूडकी/आईएसबीटी से आने वाले … - [दून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन।](https://netrashalaka.com/?p=18658): देहरादून : राजधानी देहरादून में आज सुबह “हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग” का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें हर आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुलिस लाइन, देहरादून में सुबह 6:00 बजे शुरू हुए इस आयोजन ने शहर को ऊर्जा, स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता का एक अनूठा संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल एवं कैंट विधानसभा की विधायक सविता कपूर रहे। साथ ही न्यायमूर्ति राजेश टंडन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे शहर में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल … - [तुलाज़ इंस्टीट्यूट में एआईएमए स्टूडेंट मैनेजमेंट गेम्स का आयोजन।](https://netrashalaka.com/?p=18652): देहरादून : तुलाज़ इंस्टीट्यूट, देहरादून ने हाल ही में तीन दिवसीय एआईएमए स्टूडेंट मैनेजमेंट गेम्स (एसएमजी) रीजनल राउंड 2025–26 का सफल आयोजन किया। इस आयोजन में विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने भाग लेकर प्रतिस्पर्धात्मक और ज्ञानवर्धक अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत उद्घाटन समारोह के साथ हुई। प्रतियोगिता में 7 संस्थानों की कुल 54 टीमों ने भाग लिया। पहले दिन 29 टीमों के 96 प्रतिभागियों ने रणनीति, वित्त, मार्केटिंग और संचालन जैसे क्षेत्रों पर आधारित पाँच राउंड में प्रतिस्पर्धा की। दिन के अंत में 10 टीमों ने फिनाले के लिए क्वालिफाई किया। दूसरे दिन 25 टीमों ने पाँच और चुनौतीपूर्ण … - [दूसरों की जान से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त : एसएसपी।](https://netrashalaka.com/?p=18649): देहरादून : दिनांक 19/03/2026 को डी0एल0 रोड पर इनोवा वाहन को खतरनाक ढंग से सड़क पर दौड़ाकर 01 व्यक्ति की मृत्यु कारित करने तथा 02 लोगो को गंभीर रूप से घायल करते हुए कई अन्य वाहनो को क्षतिग्रस्त करने वाले इनोवा वाहन चालक अभियुक्त गुनीत सिंह को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था, जिसके विरुद्ध घटना में मृतक व्यक्ति रोहित फिलिप के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर पर कोतवाली डालनवाला में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मु0अ0सं0- 47/2026 धारा- 105,125(B),281,324(6) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे आज दिनांक 20/03/2026 की प्रातः अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार करते हुए मा० … - [राज्य सरकार ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार।](https://netrashalaka.com/?p=18644): देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक, लंबे समय के बाद हुआ कैबिनेट का विस्तार। 05 मंत्रियों ने ली शपथ, खजान दास, भारत चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा ने ली शपथ। प्रमुख विभाग (Portfolios) मदन कौशिक वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य (प्रेमचंद अग्रवाल वाले विभाग)। खजान दास समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन। भरत सिंह चौधरी परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), और खादी एवं ग्रामोद्योग। प्रदीप बत्रा पेयजल, जनगणना, और पुनर्गठन विभाग। राम सिंह कैड़ा आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा, और वैकल्पिक ऊर्जा। - [श्री हरिनाम भजन संध्या समिति ने धूमधाम के साथ मनाया 10 वां वार्षिकोत्सव।](https://netrashalaka.com/?p=18641): बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बड़ौत नगर के श्री महाराजा अग्रसेन भवन में हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर श्री हरिनाम भजन संध्या समिति बड़ौत द्वारा अपना 10 वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व रालोद के वरिष्ठ नेता अश्वनी तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ दुष्यंत तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समिति की और से सभी अतिथियों को तिलक लगाकर, माला व पटका पहनाकर व विभिन्न देवी-देवताओं के चित्र, मूर्ति व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया … - [हिंदू युवा वाहिनी ने नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 का किया भव्य आयोजन।](https://netrashalaka.com/?p=18638): बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। हिंदू युवा वाहिनी जनपद बागपत द्वारा हिंदू नव वर्ष अर्थात नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हवन कर नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 के कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। हवन के उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता दिगंबर जैन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर रामगोपाल वार्ष्णेय व संचालन रवि पालीवाल ने किया। विचार गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, बड़ौत विधानसभा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित व भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय … - [हिमालय की वादियों से उठी आवाज़, बॉलीवुड और दुनिया में देवभूमि का बढ़ाया मान।](https://netrashalaka.com/?p=18635): देहरादून  : पहाड़ियों से निकलकर अपनी आवाज़ के दम पर वैश्विक मंच तक पहुँचने वाली गायिका Nupur Pant (नूपुर पंत) आज उस नई पीढ़ी की कलाकारों में शामिल हैं जो परंपरा और आधुनिकता के बीच एक सुंदर सेतु बना रही हैं। हिमालय की वादियों में पली-बढ़ी नूपुर के संगीत में पहाड़ की शांति, प्रकृति की लय और लोकसंस्कृति की आत्मा स्पष्ट रूप से झलकती है। यही कारण है कि उनकी गायकी केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि एक सांस्कृतिक अनुभव बन जाती है। नूपुर पंत की संगीत यात्रा छोटे मंचों और इंटरनेट माध्यमों से शुरू हुई। उन्होंने यूट्यूब पर … - [12 जुलाई तक चुनाव कराने की बात कह रहे हों राजभर, परंतु होंगे नहीं : पत्रकार इन्तखाब आजाद।](https://netrashalaka.com/?p=18629): सहारनपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर होंगे या किन्हीं परिस्थितियों के चलते इनको टाला जाएगा। इसको लेकर हर कोई कंफ्यूज है। क्योंकि अटकले यह थी कि चुनाव समय पर नहीं होगा। लेकिन पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर बार-बार बयान देते थे कि चुनाव समय पर ही होगा। इसी दौरान मै पत्रकार इन्तखाब आज़ाद ने ठोक ठोक कर लिखा कि पंचायत चुनाव फिल वक्त नहीं होगा। यह चुनाव विधानसभा चुनाव 2027 के साथ या फिर विधानसभा चुनाव के बाद होगा। मेरी इस बात पर आज पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यह कहकर मोहर लगा दी, कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव … - [स्पिक मैके द्वारा नियाज़ी ब्रदर्स की सूफी कव्वाली का आयोजन।](https://netrashalaka.com/?p=18624): देहरादून : स्पिक मैके उत्तराखंड के तत्वावधान में प्रसिद्ध नियाज़ी ब्रदर्स ने देहरादून में अपनी भावपूर्ण कव्वाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह प्रस्तुतियाँ वेल्हम बॉयज़ स्कूल, एमकेपी कॉलेज, और वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित की गईं। कलाकारों के साथ मुक़र्रम नियाज़ी और माजिद नियाज़ी ने कोरस में, वासिफ़ अहमद ने ढोलक पर तथा विजय कुमार ने तबले पर संगत दी। वेल्हम बॉयज़ स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उत्साही उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर वैंटेज हॉल, वेल्हम गर्ल्स स्कूल और हिमज्योति के छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सूफी … - [हिंदू नववर्ष पर 2100 दीपों का भव्य दीपोत्सव।](https://netrashalaka.com/?p=18621): देहरादून : उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ (पंजी.) ने हिंदू नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राजधानी देहरादून के काली मंदिर, रायपुर थाना के निकट एक भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। संध्या 7 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में 2100 दीप प्रज्ज्वलित कर नव संवत 2083 का स्वागत किया गया, जो सनातन परंपराओं की जीवंतता और सामाजिक एकता का प्रतीक बना। मुख्य अतिथि पूर्व मेयर श्री सुनील यूनियाल ‘गामा’ ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभकामनाएं दीं। महासंघ के संरक्षक लालचंद शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में, जबकि महंत शशिकांत दुबे एवं भाजपा पार्षद राकेश पंडित (शाहनगर) विशिष्ट अतिथि के रूप में … - [इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश।](https://netrashalaka.com/?p=18618): नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. दिल्ली के पालम इलाके में एक चार मंजिला मकान में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई. इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है. इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार नौ लोगों की मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। … - [ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद ने ली समाज सेवा की शपथ, दी श्रद्धांजलि।](https://netrashalaka.com/?p=18613): देहरादून : महात्मा खुशी राम लाइब्रेरी में ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद द्वारा एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिषद के संस्थापक सदस्य राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ और करनपुर हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी हरिप्रसाद मिश्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। शहर के प्रबुद्ध जनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। देहरादून में आज ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के बैनर तले समाज के दो प्रमुख पुरोधाओं को याद किया गया। 18 मार्च को आयोजित इस सभा में परिषद के संस्थापक सदस्य राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ … - [राज्यसभा चुनाव : एनडीए ने 11 में से 09 सीट पर दर्ज कीजीत।](https://netrashalaka.com/?p=18606): नई दिल्ली : हरियाणा, बिहार और ओडिशा में सोमवार को राज्यसभा की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की. भाजपा की रणनीति के आगे विपक्षी दलों की सारी कोशिशें नाकाम रहीं. विपक्षी दल सिर्फ दो जीत पाए. भाजपा ने 5 सीट और उसके सहयोगी दलों ने 4 सीट पर जीत दर्ज की. कांग्रेस और बीजेडी ने राज्यसभा की एक-एक सीट हासिल की। ओडिशा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा की चार सीट में से दो पर जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और भाजपा समर्थित एक निर्दलीय … ## Pages - [Home](https://netrashalaka.com/) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)